क्या होने वाली है विराट-अनुष्का की शादी!
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रैस अनुष्का शर्मा क्या इटली में शादी करने वाले हैं...
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रैस अनुष्का शर्मा क्या इटली में शादी करने वाले हैं?
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रैस अनुष्का शर्मा क्या इटली में शादी करने वाले हैं ये सवाल मीडिया में छाया हुआ है। हालांकि अनुष्का के प्रवक्ता ने उनकी शादी की खबरों का खंडन पहले ही कर दिया था। लेकिन गुरुवार को जब अनुष्का शर्मा अपने परिवार के साथ मुंबई एयरपोर्ट से इटली के लिए रवाना हुईं तो दोनों की शादी की अफवाहें फिर से तेज होने लगी हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं ऐसी ही 5 बातों के बारे में जो कही न कहीं इस बात की तरफ इशारा करती हैं कि इटली में विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रैस अनुष्का की शादी हो सकती है.....
ये 5 बातें कर रही हैं इशारा
अनुष्का शर्मा जब अपने परिवार के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर इटली जाने के लिए देखी गईं तो उनके साथ उनके पिता अजय कुमार, मां आशिमा और भाई कर्नेश थाष परिवार वालों ने भी अपने साथ काफी बड़े-बड़े बैग्स ले रखे थे।
यह भी कहा जा रहा है कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भी गुरुवार रात दिल्ली एयरपोर्ट पर देखे गए थे, उन्होंने एक जैकेट पहनी हुई थी और अपना फेस कवर किया हुआ था।
इसके अलावा ये भी खबरें आ रही हैं कि विराट के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा भी शादी में शामिल हो सकते हैं। शर्मा अंडर 23 दिल्ली टीम के कोच हैं और रिपोर्ट के अनुसार वो अपने भतीजे की शादी की वजह से छुट्टियों पर हैं।
ये बातें भी कर रही हैं विराट और अनुष्का की होने वाली शादी की तरफ इशारा
इंडिया टुडे की खबरों की मानें तो सेलेब्रिटी फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी भी अनुष्का शर्मा के घर के बाहर देखें गए हैं। कहा जा रहा है कि शायद उन्होंने अनुष्का की वैडिंग ड्रैस डिजाइन की है।
इसके अलावा यह भी खबरें उड़ रही हैं कि हरिद्वार के अनंत जी महाराज जो अनुष्का के पारिवारिक पंडित है इटली में अनुष्का और विराट की शादी के लिए गए हैं। कहा जा रहा है कि वो भी गुरुवार को मुंबई एयरपोर्ट पर देखे गए। कहा जा रहा है हरिद्वार के अनंत जी महाराज ही विराट और अनुष्का की शादी करवाएंगे।