Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़is rashmika mandanna married to vijay deverakonda see their viral wedding photo viral - Entertainment News India

रश्मिका मंदाना ने कर ली विजय देवरकोंडा से शादी? दोनों वेडिंग फोटो हुई वायरल!

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा काफी समय से रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। फैंस काफी समय से चाहते हैं कि रश्मिका और विजय शादी कर लें और शायद उनकी ये इच्छा पूरी हो गई है।

रश्मिका मंदाना ने कर ली विजय देवरकोंडा से शादी? दोनों वेडिंग फोटो हुई वायरल!
Sushmeeta Semwal टीम लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीTue, 22 Nov 2022 04:22 PM
हमें फॉलो करें

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के रिलेशनशिप की खबरें काफी समय से सुर्खियों में हैं। हालांकि दोनों ने हमेशा एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताया है। लेकिन इसी बीच दोनों की शादी की फोटो वायरल हो रही है। इस फोटो को देखकर फैंस हैरान हो गए हैं और यही जानना चाहते हैं कि क्या दोनों ने सीक्रेटली शादी कर ली है? लेकिन आपको बता दें कि ऐसा नहीं है। दोनों ने शादी नहीं की है। यह फोटो किसी ने एडिट करके बनाई है और इसे दोनों स्टार्स के फैन क्लब सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। फोटो को आप देखेंगे कि दोनों शादी के आउटफिट्स में नजर आ रहे हैं और दोनों के गले में वरमाला है। भले ही दोनों ने शादी नहीं की है, लेकिन फैंस दोनों की इस फोटो को देखकर काफी खुश जरूर हैं।

वैसे बता दें कि विजय और रश्मिका ने पहले फिल्म गीता गोवंदम और डियर कोमरेड फिल्मों में काम किया है। इन फिल्मों के बाद से ही दोनों की जोड़ी छाई हुई है। इतना ही नहीं ये आज से नहीं बल्कि काफी पहले से दोनों के रिलेशनशिप की खबरें सुर्खियों में हैं। 2022 के शुरुआत में दोनों की गोवा से फोटोज वायरल हुई थीं जिसके बाद फैंस को पता चला कि दोनों ने साथ में नया साल सेलिब्रेट किया था। इस साल दोनों के रिलेशनशिप की खबरें खूब सुर्खियों में रहीं।

रश्मिका को लेकर बोले थे विजय

इतना ही नहीं विजय ने करण जौहर के शो कॉफी विद करण में रश्मिका को लेकर कहा था, 'हमने साथ में 2 फिल्में की है। वह डार्लिंग हैं। मुझे वह बहुत पसंद हैं। वह मेरी बहुत अच्छी दोस्त हैं और हमने एक-दूसरे से लाइफ की हर हाई और लो बातों को शेयर किया है। हमारे बीच काफी अच्छा बॉन्ड है।'

साथ में गए थे मालदीव

कुछ दिनों पहले विजय और रश्मिका को साथ में एयरपोर्ट परव स्पॉट किया गया था। इसके बाद रश्मिका ने वहां से कई फोटोज शेयर कीं, लेकिन विजय के साथ नहीं। हालांक जब दोनों मालदीव से वापस आए तब भी दोनों को साथ में स्पॉट किया गया जिसके बाद कन्फर्म हो गया कि दोनों साथ में वेकेशन एंजॉय करने गए थे।

प्रोफेशनल लाइफ

विजय की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट फिल्म लाइगर में नजर आए थे जिसके जरिए उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया था। लेकिन यह फिल्म फ्लॉप हुई थी। अब वह पैन इंडियन फिल्म जन गण मन में नजर आएंगे। वह जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। इसके अलावा वह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म खुशी में नजर आएंगे जिसमें उनके साथ सामंथा रुथ प्रभु लीड रोल में होंगी। यह फिल्म इसी साल 23 दिसंबर को रिलीज होगी।

वहीं रश्मिका की बात करें तो वह जल्द ही पुष्पा 2 में नजर आएंगी। अल्लू अर्जुन के साथ इस फिल्म के पहले पार्ट में दोनों स्टार्स से मिलकर जबरदस्त परफॉर्मेंस दी थी, फिल्म हिट थी। अब रश्मिका फिल्म मिशन मजनू, एनिमल और वरिसु में नजर आएंगी। मिशन मजनू में वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आएंगी। एनिमल में रणबीर कपूर, अनिल कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ। तो वहीं वरिसु में रश्मिका, थलापति विजय के साथ दिखेंगी। 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें