Hindi NewsEntertainment Newsis ranbir kapoor new bicycle gifted by alia bhatt and the price will shocked you

क्या आलिया भट्ट ने दिया है रणबीर कपूर को यह कीमती तोहफा? कीमत जानकर चौंक जाएंगे

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर काफी समय से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। कुछ दिनों पहले रणबीर ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस दौरान आलिया भट्ट भी एक्टर के परिवार के साथ मौजूद थीं। अब हाल ही में...

क्या आलिया भट्ट ने दिया है रणबीर कपूर को यह कीमती तोहफा? कीमत जानकर चौंक जाएंगे
Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीSat, 10 Oct 2020 03:34 PM
हमें फॉलो करें

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर काफी समय से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। कुछ दिनों पहले रणबीर ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस दौरान आलिया भट्ट भी एक्टर के परिवार के साथ मौजूद थीं। अब हाल ही में रणबीर अपनी नई साइकिल के साथ स्पॉट किए गए। नई साइकिल के साथ रणबीर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ऐसा कहा जा रहा है कि रणबीर को यह नई साइकिल आलिया ने बर्थडे पर दी है। अब अगर आप साइकिल की कीमत जानेंगे तो और चौंक जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साइकिल की कीमत 1.5 लाख रुपये है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

हाल ही में नीतू कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कोरियोग्राफर के साथ घाघरा गाने पर डांस कर रही हैं। नीतू का डांस फैन्स को बहुत पसंद आ रहा है। लेकिन साथ ही फैन्स के मन में कुछ सवाल भी आ रहे हैं। फैन्स पूछ रहे हैं कि क्या वह रणबीर और आलिया की शादी की तैयारी कर रही हैं?

रणबीर के साथ रिलेशन को लेकर आलिया भट्ट ने कहा था, नजर न लगे

फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू के दौरान आलिया ने बताया था कि वह रणबीर के साथ अपने रिश्ते को दोस्ती के रूप में देखना पसंद करती हैं। आलिया ने कहा था, 'यह एक रिश्ता नहीं है। यह एक दोस्ती है। मैं इस बात को पूरी ईमानदारी के साथ कह रही हूं। यह खूबसूरत है। मैं अभी सितारों और बादलों पर चल रही हूं। सबसे अच्छी बात यह है कि हम दो व्यक्ति हैं, जो अभी अपनी-अपनी जिदंगी जी रहे हैं। यह ऐसी स्थिति नहीं है जहां आप हमें लगातार एक साथ देखेंगे। यह एक कम्फर्टेबल रिलेशन की असली निशानी है। नजर ना लगे। वास्तव में रणबीर मेरे शानदार दोस्त हैं।'

रणबीर के पास्ट को लेकर पूछने पर आलिया ने कहा था, 'उन्हें समझना मुश्किल नहीं है। वो तो एक रत्न हैं।'

आलिया और रणबीर की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो दोनों फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के जरिए दोनों पहली बार साथ काम करने वाले हैं। फिल्म में दोनों के साथ अमिताभ बच्चन लीड रोल में हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें