Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़is naga chaitanya enjoying holiday with sobhita photo viral on social media - Entertainment News India

शोभिता के साथ वेकेशन पर गए नागा चैतन्य, इस वायरल फोटो को देखकर फैंस होंगे हैरान

साउथ इंडियन स्टार नागा चैतन्य कुछ दिनों से एक्ट्रेस शोभिता के साथ रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच अब दोनों की एक फोटो सामने आई है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

शोभिता के साथ वेकेशन पर गए नागा चैतन्य, इस वायरल फोटो को देखकर फैंस होंगे हैरान
Sushmeeta Semwal टीम लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीFri, 25 Nov 2022 10:24 PM
हमें फॉलो करें

सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था। लेकिन दोनों के अलग होने पर फैंस को बड़ा झटका लगा। अब सामंथा से अलग होने के बाद नागा का नाम कुछ समय से शोभिता धुलिपाला के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों ने साथ में काम किया है। इसी बीच अब नागा और शोभिता की एक फोटो सामने आई है जिसके बाद कहा जा रहा है कि दोनों साथ में वेकेशन पर गए हुए हैं। दोनों को साथ में देखकर कई फैंस हैरान हुए हैं। सभी जानना चाहते हैं कि आखिर दोनों गए कहां हैं। वहीं सामंथा और नागा की जोड़ी के जो फैंस थे वो इससे काफी दुखी हुए। हालांकि अब फैंस ने इस फोटो की एक सच्चाई निकाली है। अब देखते हैं कि क्या उनका ये अंदाजा सही है या फिर गलत।

क्या एडिट है फोटो

दरअसल, कुछ फैंस ने दोनों की फोटो शेयर की है और बैकग्राउंड की कुछ चीजों को हाईलाइट किया जिससे लग रहा है कि दोनों की अलग-अलग लोकेशन की फोटोज हैं बस इसे साथ में कोलाज बनाकर शेयर कर दिया है। अब यह कन्फर्म नहीं है कि दोनों सच में वेकेशन पर गए हैं या ये फैंस का कमाल है।

फैंस कर रहे सपोर्ट

वैसे इस फोटो पर नागा के फैंस उन्हें सपोर्ट भी कर रहे हैं। वे कह रहे हैं कि नागा को पूरा राइट है अब कि वह किसी को भी डेट करें। तो कोई बोल रहा है कि नागा अगर लाइफ में मूव ऑन होना चाहते हैं तो इसमें कोई दिक्कत नहीं है।

प्रोफेशनल लाइफ

नागा की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आए थे। इस फिल्म में आमिर खान और करीना कपूर खान लीड रोल में थे। वहीं नागा का फिल्म में कैमियो था। नागा के काम को काफी पसंद किया गया था। अब वह वेंकट प्रभु की फिल्म में नजर आने वाले हैं। हालांकि अभी फिल्म के नाम की कोई घोषणा नहीं हुई है।

वहीं शोभिता की बात करें तो वह लास्ट मणि रत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेलवन 1 में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म सुपरहिट थी। वह अब हिंदी फिल्म सितारा में नजर आने वाली हैं। वहीं इसके बाद वह इंग्लिश फिल्म मंकी मैन में नजर आने वाली हैं। 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें