Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़is naga chaitanya dating sobhita dhulipala after sepration with samantha ruth prabhu - Entertainment News India

सामंथा रुथ प्रभु से अलग होने के बाद क्या इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं नागा चैतन्य!

साउथ के पॉपुलर कपर रहे सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य ने पिछले साल अलग होने की अनाउंसमेंट कर दी थी। अब दोनों अपनी-अपनी लाइफ में मूव ऑन कर लिए हैं। वहीं नागा की तो रिलेशनशिप की खबरें आ रही हैं।

Sushmeeta Semwal टीम लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीMon, 20 June 2022 06:55 PM
हमें फॉलो करें

टॉलीवुड एक्टर और सामंथा रुथ प्रभु के एक्स पति नागा चैतन्य अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में आ गए हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि एक्टर की लाइफ में किसी महिला की एंट्री हो गई है। साल 2021 में नागा ने सामंथा से अलग होने की घोषणा की थी। दोनों के अलग होने की वजह सामने नहीं आई, लेकिन फैंस दोनों के अलग होने से काफी दुखी हुए थे। इसी बीच अब नाना का नाम एक एक्ट्रेस के साथ जुड़ रहा है और फैंस भी इस खबर को सुनकर हैरान हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों को काफी समय से साथ में स्पॉट किया जा रहा है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक नागा का नाम जिस एक्ट्रेस के साथ जुड़ रहा है वह हैं शोभिता धूलिपाला। फिल्म मेजर में काम कर चुकीं शोभिता और नागा का नाम कुछ हफ्तों से काफी सुर्खियों में है।

कई बार साथ में देखा गया

ऐसा कहा जा रहा है कि शोभिता को नागा के साथ एक्टर के नए घर में स्पॉट किया गया है। दोनों इस वक्त एक-दूसरे के साथ काफी कम्फर्टेबल थे। इसके अलावा दोनों साथ में अंडर कंस्ट्रक्शन घर से एक ही गाड़ी में साथ में निकले। 

खबर यह भी आ रही है कि दोनों कई बार एक होटल में भी मिले हैं जहां एक्ट्रेस अपनी फिल्म मेजर का प्रमोशन कर रही थीं। हालांकि अभी कन्फर्म नहीं हुआ है कि दोनों रिलेशनशिप में हैं या नहीं। साथ ही दोनों में से किसी ने अभी तक इन खबरों पर रिएक्ट नहीं किया है।

नागा-सामंथा की जोड़ी

बता दें कि लंबे रिलेशनशिप के बाद सामंथा और नागा ने साल 2017 में शादी की थी। दोनों साल 2010 में फिल्म के सेट पर मिले थे और फिर धीरे-धीरे दोनों का बॉन्ड गहरा होता गया। दोनों का रिश्ता काफी स्ट्रॉन्ग था। सामंथा कई बार नागा के साथ फोटोज शेयर करती रहती थीं, लेकिन फिर अचानक खबर आई कि दोनों के बीच कुछ दिक्कतें चल रही हैं और फिर पिछले साल दोनों ने ऑफिशयली अपने अलग होने की घोषणा कर दी थी।
 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें