Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़is fatima sana shaikh ready to tie the knot her post create hint - Entertainment News India

क्या फातिमा सना शेख कर रही हैं शादी की तैयारी, आमिर की बेटी आइरा का आया एक्ट्रेस की पोस्ट पर रिएक्शन!

फातिमा सना शेख सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं। लेकिन इसके साथ ही फातिमा ने जो कैप्शन में लिखा वो मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

क्या फातिमा सना शेख कर रही हैं शादी की तैयारी, आमिर की बेटी आइरा का आया एक्ट्रेस की पोस्ट पर रिएक्शन!
Sushmeeta Semwal टीम लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीThu, 24 Nov 2022 09:58 PM
हमें फॉलो करें

फातिमा सना शेख सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी ग्लैमरस और खूबसूरत फोटोज से हमेशा फैंस का दिल जीत लेती हैं। अब एक्ट्रेस ने ऐसा पोस्ट किया है जो उनके कैप्शन की वजह से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमे आप देखेंगे कि फातिमा ने स्कर्ट और टॉप पहना हुआ है। फातिमा का टॉप बैकलेस है और इसमें वह काफी खूबसूरत और हॉट लग रही हैं। इसके अलावा उन्होंने फोटोज शेयर कर लिखा है, 'टू डू ऑर नॉट टू डू, यही बस सवाल है।' यहां नॉट से फैंस समझ रहे हैं कि क्या वह शादी की बात कर रही हैं। वहीं फातिमा की इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी खूब कमेंट्स कर रहे हैं। रिया चक्रवर्ती, एली अवराम और आइरा खान ने भी इस पर कमेंट किया है।

आइरा ने दिल वाला इमोजी पोस्ट किया है। वैसे बता दें कि एक्ट्रेस की यह फोटो कुछ दिन पुरानी है। हालांकि उनके इस कैप्शन पर फैंस का ध्यान अब गया और अब सिर्फ इसकी चर्चा हो रही है। 

कुछ दिनों पहले बीमारी का किया था खुलासा

बता दें कि कुछ दिनों पहले फातिमा ने बताया था कि वह मिर्गी जैसी बीमारी से पीड़ित हैं। उन्होंने कहा था कि वह इस बीमारी से कुछ समय से पीड़ित हैं, लेकिन वह कुछ भी कर सकती हैं। कुछ मुश्किल भरे दिन होते हैं। लेकिन वह खुशनसीब हैं कि उन्हें कुछ ऐसे लोगों के साथ काम करने का मौका मिला जिनके साथ वह काम करने के लिए मर रही थीं।

उन्होंने कहा था कि यह बीमारी उन्हें उनके सपनों को पूरा करने से नहीं रोक सकती। फातिमा ने यह भी बताया था कि ऐसे वक्त में उनका पालतु डॉग ही उनकी थेरेपी है।

वहीं जब एक फैन ने उन्हें कहा कि हमने ऐसा सुना है कि जिन्हें मिर्गी आती है उन्हें गंदे जूते सूंघने के लिए कहा जाता है। इस पर एक्ट्रेस ने कहा था, 'ये सब बकवास है। प्लीज ऐसा मत करना। पहले ही यह काफी ट्रॉमा होता है। वहीं फिर आप इस गंदी बदबू से उठो तो सोचो कितना खराब होगा।'

फातिमा की फिल्में

बता दें कि फातिमा लास्ट फिल्म थार में नजर आई थीं जिसमें वह अनिल कपूर और हर्षवर्धन कपूर के साथ नजर आई थीं। अब उनके पास 2 फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं जिसमें धक-धक और सैम बहादुर शामिल है। बता दें कि धक-धक में वह दीया मिर्जा, संजना सांघी और रत्ना पाठक शाह लीड रोल में होंगी। वहीं फिल्म सैम बहादुर में वह विकी कौशल के साथ नजर आएंगी।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें