Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़inside photos of taimur ali khans birthday party with saif ali khan and kareena kapoor

Aww: सैफ-करीना को टुकुर-टुकुर देखते रहे तैमूर, सामने आई Inside Photos

करीना कपूर और सैफ अली खान के लाडले बेटे तैमूर अली खान ने हाल ही में अपना पहला बर्थडे सेलिब्रेट किया। ये जश्न सैफ के गुड़गाव स्थित पुश्तैनी हवेली में हुआ। हाल ही में इस पार्टी की कुछ इनसाइड फोटोज...

लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीFri, 12 Jan 2018 05:12 PM
हमें फॉलो करें

तैमूर की क्यूट अदाएं

1 / 2

करीना कपूर और सैफ अली खान के लाडले बेटे तैमूर अली खान ने हाल ही में अपना पहला बर्थडे सेलिब्रेट किया। ये जश्न सैफ के गुड़गाव स्थित पुश्तैनी हवेली में हुआ। हाल ही में इस पार्टी की कुछ इनसाइड फोटोज सामने आई हैं। जिनमें तैमूर और उनके मम्मी-पापा का क्यूट अंदाज देखने को मिला। दरअसल, इस फोटो में तैमूर, सैफ और करीना को टुकुर-टुकुर देख रहे हैं। ये फोटो बेहद प्यारी है।

ऐसी ही एक फोटो में सैफ और करीना अपने बेटे के पास लेटे हुए दिख रहे हैं और तैमूर उन्हें टकटकी लगाकर देख रहे हैं। इसी फोटो में शर्मिला टैगोर भी अपने बेटे-बहू और पोते की इस मस्ती को एकटक देख रही हैं। 

बता दें कि जन्मदिन पर तैमूर के नाम से एक फॉरेस्ट भी बनाया गया था जिसे करीना की डाइटीशियन ने तैमूर को तोहफे के रूप में दिया था। इस बात की जानकारी ऋजुता दिवेकर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करके दी थी।  

आगे देखिए तैमूर की पार्टी की कुछ और इनसाइड फोटोज...
 

यूं काटा था केक

2 / 2

ऋजुता ने लिखा था - 'एक छोटा सा फॉरेस्ट तैमूर के नाम। इस फॉरेस्ट में तैमूर को ढेर सारे पक्षी और तितलियां मिलेंगी। ये एक खास फॉरेस्ट है जब भी तैमूर बड़े होंगे तो विविधताओं के बारे में पता चलेगा कि कैसे यहां पर लोग एक साथ रहते हैं।' 

 taimur ali khansबता दें कि छोटी सी उम्र में ही तैमूर की फैन फॉलोइंग इतनी बढ़ गई है कि हर कोई उनकी एक झलक देखने के लिए बेताब रहता है। 

ऐप पर पढ़ें