स्वतंत्रता दिवस पर न्यूयॉर्क में टाइम्स स्क्वायर पर फहराया तिरंगा, शंकर महादेवन ने ‘ऐ वतन’ गाने से बांधा समां
मशहूर गायक शंकर महादेवन अमेरिका के न्यूयॉर्क में हैं। उन्होंने न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर लोगों के बीच ‘ऐ वतन मेरे वतन’ गाना गाया। शंकर महादेवन ने हाथ में तिरंगा पकड़ा हुआ है।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर केवल देश में ही नहीं विदेश में रह रहे भारतीयों ने भी इस खास दिन का जश्न मनाया। मशहूर गायक शंकर महादेवन अमेरिका के न्यूयॉर्क में हैं। उन्होंने न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर लोगों के बीच ‘ऐ वतन मेरे वतन’ गाना गाया। शंकर महादेवन ने हाथ में तिरंगा पकड़ा हुआ है। गाना खत्म करने के बाद वह तिरंगा लहराते हैं और वहां मौजूद लोग उनका अभिवादन करते हैं। शंकर महादेवन जैसे ही गाना शुरू करते हैं वहां अन्य लोग भी उनके साथ सुर मिलाने लगते हैं। इस खास मौके पर सभी भारतीय आउटफिट में हैं।
टाइम्स स्क्वायर पर तिरंगा
समाचार एजेंसी एएनआई ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘गायक और संगीकतकार शंकर महादेवन न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर ऐ वतन गाना गाया, जहां जल्दी ही भारत के 76वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।‘
झंडा फहराते हुए वीडियो किया शेयर
शंकर महादेवन ने अपने सोशल मीडिया पेज पर एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें टाइम्स स्क्वायर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए देखा जा सकता है। गायक ने इसके साथ कैप्शन में लिखा- ‘टाइम्स स्क्वायर, न्यूयॉर्क में तिरंगा। जय हिंद।‘ एक अन्य पोस्ट में लिखा, ‘पूरी दुनिया में मेरे सभी साथी भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। आइए इस पल को एक साथ मनाएं। न्यूयॉर्क से आप सभी को प्यार और सम्मान।‘