फोटो गैलरी

Hindi News EntertainmentIIFA Varun Dhawan and Nora Fatehi trolled for dance steps on Say Garmi Garmi

IIFA: वरुण धवन और नोरा फतेही ने किया ऐसा डांस स्टेप्स, हुए ट्रोल; यूजर्स बोले- किसका आइडिया था?

आईफा 2023 में वरुण धवन और नोरा फतेही ने मैशअप गाने पर डांस किया। वैसे तो दोनों बहुत अच्छे डांसर्स हैं लेकिन नोरा और वरुण के स्टेप्स देखने के बाद यूजर्स उन्हें इस बार ट्रोल करने लगे।

IIFA: वरुण धवन और नोरा फतेही ने किया ऐसा डांस स्टेप्स, हुए ट्रोल; यूजर्स बोले- किसका आइडिया था?
Shrilataलाइव हिंदुस्तान,मुंबईSun, 28 May 2023 08:59 PM
ऐप पर पढ़ें

वरुण धवन और नोरा फतेही दोनों ही बेहतरीन डांसर हैं। शनिवार को अबू धाबी में आयोजित आईफा अवॉर्ड्स में वरुण और नोरा ने परफॉर्म किया। दोनों जब स्टेज पर आए तो लगा धमाल मचना तय है। उन्होंने फुल एनर्जी  के साथ डांस तो किया लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। दोनों ने मैशअप गाने पर परफॉर्म किया। यूजर्स पूछ रहे हैं कि उनके इस आइडिया को किसने अप्रूव किया था।

लोगों को पसंद नहीं आई परफॉर्मेंस
दरअसल एक्टर्स ने कभी खुशी कभी गम' के गाने 'शावा शावा' और फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' के 'हाय गर्मी 'के मैशअप पर परफॉर्मेंस दी। दोनों ही गाने ब्लॉकबस्टर हैं लेकिन उन्होंने जिस तरह से इस पर डांस किया वह लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया। उनके हुक स्टेप को लेकर रेडिट पर यूजर्स ने ट्रोल किया।

गाने को लेकर हुए ट्रोल
वरुण और नोरा फतेही के साथ बैकग्राउंड डांसर्स भी हैं। वरुण पहले 'शावा शावा' की धुन पर बने 'से गर्मी गर्मी' पर डांस करते हैं। इसको ट्विस्ट देते हुए वह नोरा फतेही भी उनके साथ स्टेज पर पहुंचती हैं। वरुण गर्मी की वजह से माथा पोछते हैं। वह उसे अपनी बाहों में उठा लेते हैं और कहते हैं, 'अरे यार कोई एसी चला दो यार।' फिर एक बार दोनों 'से गर्मी गर्मी' पर डांस करते हैं। इस बार नोरा फर्स पर हुक स्टेप करती हैं और उनके साथ वरुण भी आ जाते हैं।

 

लोगों ने क्या कहा
एक यूजर ने कहा, 'दोनों ग्रेट डांसर्स हैं लेकिन ये क्या था?' एक अन्य ने कहा, 'यह किसका आइडिया था?' एक यूजर ने पूछा, 'इसे मंजूरी किसने दी? मुझे मैनेजर से बात करनी है।' एक ने लिखा, 'जरूर यह वरुण धवन का ही आइडिया होगा। वह इस तरह से पहले भी कर चुका है।'