फोटो गैलरी

Hindi News Entertainment NewsIFFI 2023 Madhuri Dixit honoured with special award these stars also joined red carpet

IFFI 2023: माधुरी दीक्षित को मिला खास अवॉर्ड, रेड कार्पेट पर पहुंचे ये सितारे

भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव गोवा में शुरू हो गया है। सिनेमा में योगदान को देखते हुए माधुरी दीक्षित को खास सम्मान से नवाजा गया। फेस्टिवल में करण जौहर से लेकर सारा अली खान तक पहुंचीं।

IFFI 2023: माधुरी दीक्षित को मिला खास अवॉर्ड, रेड कार्पेट पर पहुंचे ये सितारे
Shrilataलाइव हिंदुस्तान,मुंबईMon, 20 Nov 2023 09:03 PM
ऐप पर पढ़ें

गोवा में भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) की शुरुआत मंगलवार से हो गई है। 9 दिन तक चलने वाले फिल्म फेस्टिवल का आयोजन श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम में किया गया। भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए माधुरी दीक्षित को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान केंद्रीय खेल और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिया। उन्होंने एक पोस्ट लिखकर माधुरी दीक्षित के अभिनय और प्रतिभा की सराहना की। पोस्ट में एक्ट्रेस के आइकॉनिक किरदारों का उल्लेख किया गया है। 

माधुरी के किरदारों का किया उल्लेख
अनुराग ठाकुर ने लिखा, 'सालों से एक आइकन, माधुरी दीक्षित 4 दशकों से स्क्रीन पर अपने अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन करती आ रही हैं। निशा से लेकर चंद्रमुखी तक, बेगम पारा से लेकर रज्जो तक, उनकी प्रतिभा की कोई सीमा नहीं है। आज 54वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में हम उन्हें भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए विशेष सम्मान का अवॉर्ड दे रहे हैं। हमें इसकी बेहद खुशी है।' 

 

ये सेलेब्स भी पहुंचे 
फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट से बॉलीवुड के कई सितारों की तस्वीरें आई हैं। सारा अली खान, अनुराग ठाकुर से मिलते हुए हाथ मिलाती हैं। सारा ने व्हाइट और पिंक कलर का लहंगा पहना है।

साथ ही नुसरत भरूचा, शाहिद कपूर, करिश्मा तन्ना, अपारशक्ति खुराना, दिव्या दत्ता, करण जौहर, सुखविंदर सिंह और श्रेया घोषाल सहित अन्य सेलिब्रिटीज पहुंचे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें