HT India Most Stylish Awards 2022: अर्जुन कपूर ने जमकर की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा की तारीफ, स्टेज पर ही करने लगे रोमांटिक बातें

Jul 16, 2022 01:59 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्ली
share

HT India Most Stylish Awards 2022: मलाइका अरोड़ा ने अवॉर्ड लेने के बाद कहा कि अर्जुन असल में इंतजार कर रहे थे कि वह उनका शुक्रिया अदा करे लेकिन अर्जुन ने अपनी बारी आने पर मलाइका की खूब तारीफें कीं।

HT India Most Stylish Awards 2022: अर्जुन कपूर ने जमकर की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा की तारीफ, स्टेज पर ही करने लगे रोमांटिक बातें

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की लव स्टोरी इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर और यूनिक लव स्टोरीज में गिनी जाती है। शुक्रवार को आयोजित हुए HT India's Most Stylish Awards में ये कपल एक दूसरे का हाथ थामकर पहुंचा। दोनों ही स्टार्स ने मैचिंग आउटफिट पहन रखा था और क्योंकि उन्होंने Most Stylish Couple का अवॉर्ड जीता तो मलाइका अरोड़ा दोनों के मैचिंग आउटफिट की मजाक-मजाक में तारीफ करती दिखाई पड़ीं।

HT India इवेंट में लगा सितारों का मेला
बता दें कि इस मेगा इवेंट में रणबीर कपूर, कार्तिक आर्यन, शहनाज गिल, शिल्पा शेट्टी, अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर जैसे तमाम दिग्गज सितारे शरीक हुए। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा पिछले कई महीनों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और हाल ही में दोनों पेरिस ट्रिप पर गए थे जहां की तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हुए।

अर्जुन कपूर ने जमकर की गर्लफ्रेंड मलाइका की तारीफ
मलाइका अरोड़ा ने अवॉर्ड लेने के बाद कहा कि अर्जुन कपूर असल में इंतजार कर रहे थे कि वह उनका शुक्रिया अदा करे लेकिन अर्जुन कपूर ने अपनी बारी आने पर मलाइका अरोड़ा की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा, 'नहीं, लेकिन मैं असल में तुम्हारा शुक्रिया अदा करना चाहूंगा बेबी, क्योंकि तुम्हारी वजह से उन्होंने आज मुझे स्टाइलिश कहा।' इसके बाद मलाइका अरोड़ा ने कहा कि शायद अब हम एक दूसरे की पर्याप्त रूप से तारीफ कर चुके हैं।

अर्जुन-मलाइका संयोगवश पहन आए मैचिंग आउटफिट
मलाइका अरोड़ा ने बातचीत के दौरान मैचिंग आउटफिट पहन कर आने की अपनी बात पर भी बोला और कहा कि हर कोई उनसे ये सवाल पूछ रहा है कि हमने मैचिंग आउटफिट क्यों पहना है लेकिन हम आपको यहां पर ये बता देना चाहते हैं कि हमने इस बारे में कोई भी प्लानिंग नहीं की थी। ये पूरी तरह से एक संयोग है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।