Hindi NewsEntertainment Newshrithik roshan push fans to protect girlfriend saba azad as per reports watch video - Entertainment News India

गर्लफ्रेंड सबा को प्रोटेक्ट करने के चक्कर में ऋतिक रोशन ने फैन को मारा धक्का! देखें वीडियो

सबा आजाद और ऋतिक रोशन इन दिनों अपना रिलेशनशिप पीरियड एंजॉय कर रहे हैं। कई बार दोनों डेट पर जाते रहते हैं। अब बीती शाम दोनों फिर साथ में डिनर पर गए लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि वीडियो वायरल हो गया।

गर्लफ्रेंड सबा को प्रोटेक्ट करने के चक्कर में ऋतिक रोशन ने फैन को मारा धक्का! देखें वीडियो
Sushmeeta Semwal टीम लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीSat, 3 Dec 2022 05:28 PM
हमें फॉलो करें

ऋतिक रोशन, सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। वह कई बार सबा के साथ टाइम स्पेंड करते दिखे। कभी वह सबा के साथ लंच या डिनर डेट पर जाते तो कभी वेकेशन पर। अब बीती रात ऋतिक, सबा के साथ डिनर पर हए। डिनर से आने के बाद दोनों जब रेस्टोरेंट से बाहर निकले तो उन्हें देखने के लिए फैंस की भीड़ वहां जमा हो गई। ऋतिक गर्लफ्रेंड सबा को लेकर प्रोटेक्टिव हो गए और जब वह गाड़ी के पास पहुंचे तो उन्होंने कुछ फैंस को हाथ से साइड कर दिया। इसके बाद उन्होंने सबा को गाड़ी में बिठाया और फिर खुद बैठे। ऋतिक के इस बिहेवियर को देखकर कुछ यूजर्स नाराज दिखे। उन्होंने कमेंट किया कि ऋतिक ने फैंस को धक्का मारा है। सोशल मीडिया पर ऋतिक को लेकर काफी नेगेटिव कमेंट्स किए जा रहे हैं।

किसी ने कमेंट किया, 'बहुत ही गलत किया, आप आराम से मना भी कर सकते थे। लेकिन ऐसे धक्का मारना सही नहीं है। ऐसे ही नहीं साउथ स्टार्स के पीछ अब लोग ज्यादा क्रेजी हो रहे हैं। आपको उनसे सीखना चाहिए।' तो किसी ने लिखा, 'ऐसे धक्का मार रहे हो, भूलो मत इनकी वजह से ही आज स्टार हो।' तो वहीं ऋतिक के कुछ फैंस ने एक्टर को सपोर्ट किया। वे कह रहे हैं कि किसी की प्राइवेसी में घुसोगे तो ऐसा ही होगा। तो कोई कह रहा है कि क्या पता वो जल्दी में हो इसलिए ऐसा हुआ।

कुछ दिनों पहले ही ऋतिक अपनी अपकमिंग फिल्म फाइटर की शूटिंग करके मुंबई लौटे हैं। मुंबई वापस आने के बाद वह सबा के साथ खूब टाइम स्पेंड कर रहे हैं। ऋतिक और सबा के बारे में बता दें कि दोनों इसी साल के शुरुआत से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। शुरुआत में तो ऋतिक, सबा के साथ अपने रिलेशन को ज्यादा हाइलाइट नहीं करते थे, लेकिन अब वह उनको लेकर ओपनली घूमते हैं। कई बॉलीवुड पार्टीज में दोनों साथ में बतौर कपल जाते हैं। वहीं कुछ दिनों पहले ऋतिक, सबा के साथ वेकेशन पर गए थे और वहां से भी उन्होंने दोनों की फोटोज शेयर की थीं। ऋतिक और सबा को कई बार उनकी जोड़ी को लेकर ट्रोल किया गया है। एक बार तो सबा ने सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करने वालों की क्लास लगाई थी।

प्रोफेशनल लाइफ

ऋतिक के बारे में बता दें वह लास्ट फिल्म विक्रम वेधा में नजर आए थे। 4 साल बाद उन्होंने फिल्मों में वापसी की थी। फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान और राधिका आप्टे लीड रोल में थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चली नहीं। अब वह फाइटर में नजर आएंगे जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण लीड रोल में होंगी। दोनों की साथ में पहली फिल्म है।

वहीं सबा की बात करें तो वह अपनी वेब सीरीज रॉकेट बॉयज के दूसरे सीजन की रिलीज में बिजी हैं। इसके अलावा वह बतौर सिंगर कई स्टेज परफॉर्मेंस देती हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें