लॉकडाउन में हेल्थी और फिट रहने के लिए ऋतिक रोशन रख रहे हैं 23 घंटे का फास्ट, शेयर किया अपना नया लुक

Kamta Prasad लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
share

बॉलीवुड इंडस्ट्री के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन को एक्टिंग ही नहीं बल्कि उनकी जबरदस्त फिटनेस के लिए भी जाना जाता है। इसके लिए वह खूब मेहनत करते हैं। उन्होंने लॉकडाउन पीरियड में फास्ट रखने का फैसला लिया है।...

लॉकडाउन में हेल्थी और फिट रहने के लिए ऋतिक रोशन रख रहे हैं 23 घंटे का फास्ट, शेयर किया अपना नया लुक

बॉलीवुड इंडस्ट्री के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन को एक्टिंग ही नहीं बल्कि उनकी जबरदस्त फिटनेस के लिए भी जाना जाता है। इसके लिए वह खूब मेहनत करते हैं। उन्होंने लॉकडाउन पीरियड में फास्ट रखने का फैसला लिया है। इसकी जानकारी खुद उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है। 

ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वे आंख मारते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने एक दूसरी फोटो में अपना फास्टिंग अपडेट शेयर किया है। उन्होंने फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 23 घंटे का फास्ट। फोटो में ऋतिक केजुअल आउटफिट में दिख रहे हैं।

सैफ अली खान और करीना कपूर ने समेटी क्वारंटाइन पीरियड की कलरफुल यादें, बेटे तैमूर ने भी दिया साथ

 

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan) on

बता दें कि इस समय ऋतिक फैमिली के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इस मुश्किल वक्त में एक्स वाइफ सुजैन खान भी उनके साथ रह रही हैं। दरअसल, लॉकडाउन में बच्चों की ठीक तरह से परवरिश के लिए सुजैन और ऋतिक ने साथ रहने का फैसला किया है। लॉकडाउन पीरियड में ऋतिक, सुजैन और दोनों बच्चों की साथ में कई तस्वीरें और वीडियोज सामने आ चुके हैं। 

वर्क फ्रंट की करें तो पिछली बार ऋतिक फिल्म वॉर में नजर आए थे। इसमें उन्होंने टाइगर श्रॉफ के साथ काम किया था। फिल्म में ऋतिक ने आर्मी इंटेलिजेंस ऑफिसर कबीर का रोल प्ले किया था, जिसे काफी पसंद किया गया। इस धमाकेदार एक्शन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की। 

Kamta Prasad

लेखक के बारे में

Kamta Prasad
लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।