Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़hrithik roshan fan commented on seelan in actor gives witty reply - Entertainment News India

'गौर से देखिए रितिक रोशन के घर सीलन', फैन के इस कॉमेंट पर आया ऐक्टर का मजेदार जवाब

रितिक रोशन सोशल मीडिया पर कई बार अपने फैंस को जवाब देकर चौंका देते हैं। रीसेंटली कुछ ऐसा ही हुआ। रितिक रोशन ने अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। इसमें उनकी मां पिंकी रोशन भी नजर आ रही थीं। इस...

'गौर से देखिए रितिक रोशन के घर सीलन', फैन के इस कॉमेंट पर आया ऐक्टर का मजेदार जवाब
Kajal Sharma टीम, लाइव हिंदुस्तान, मुंबईWed, 15 Sep 2021 02:59 PM
हमें फॉलो करें

रितिक रोशन सोशल मीडिया पर कई बार अपने फैंस को जवाब देकर चौंका देते हैं। रीसेंटली कुछ ऐसा ही हुआ। रितिक रोशन ने अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। इसमें उनकी मां पिंकी रोशन भी नजर आ रही थीं। इस फोटो में एक फैन का ध्यान उनके पीछे दिख दिखाई दे रही सीलन पर पड़ गया। फैन ने कॉमेंट बॉक्स में इस पर कॉमेंट किया जिस पर रितिक रोशन ने मजेदार जवाब दिया है।


रितिक ने दिखाई अपनी खूबसूरत सुबह

रितिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक मिरर सेल्फी ली और इसे इंस्टा पर पोस्ट किया। उन्होंने इस पर कॉमेंट किया, मां के साथ आलसभरी ब्रेकफास्ट डेट पर। बुधवार को संडे जैसा फील होना बेस्ट होता है। जाइए अब जाकर अपनी मां को गले लगाइए। रितिक तो अपनी खूबसूरत सुबह की फीलिंग फैंस के साथ शेयर कर रहे थे लेकिन उनके एक फैन का ध्यान कहीं और चला गया।

 


सीलन के कॉमेंट पर रितिक ने दिया जवाब

रितिक के पोस्ट पर एक फॉलोअर ने कॉमेंट किया, गौर से देखिए रितिक रोशन के घर पर सीलन। इस पर रितिक ने जवाब दिया है, फिलहाल घर भी रेंट पर है। अपना घर ले रहा हूं बहुत जल्द। एक और कॉमेंट में रितिक ने लिखा है, सीलन नहीं होगा तो सीलन ठीक करने में कैसे मजा आएगा भाई?

hrithik roshan


जल्द लग्जरी घर में शिफ्ट होंगे रितिक रोशन

रितिक और उनके इस फॉलोअर के बीच बातचीत को उनके बाकी फैंस भी एंजॉय कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक रितिक जिस घर पर रेंट पर रह रहे हैं उसका किराया 8 लाख रुपये महीने से ज्यादा है। खबरें थीं कि उन्होंने 100 करोड़ रुपये प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट किए हैं। 
 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें