Ex-वाइफ के 'पठानी लुक' पर फिदा हुए ऋतिक रोशन, कमेंट में कर डाली तारीफ

May 16, 2021 08:58 pm ISTUtkarsha Srivastava हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

ऋतिक रोशन और सुजैन खान काफी समय पहले ही एक-दूसरे से अलग हो चुके हैं। लेकिन रिश्ता टूटने के बाद भी इन दोनों के बीच कडवाहट नहीं आई है, जिसका सबूत कई मौकों पर मिल चुका है। वहीं हाल ही में एक बार फिर से...

Ex-वाइफ के 'पठानी लुक' पर फिदा हुए ऋतिक रोशन, कमेंट में कर डाली तारीफ

ऋतिक रोशन और सुजैन खान काफी समय पहले ही एक-दूसरे से अलग हो चुके हैं। लेकिन रिश्ता टूटने के बाद भी इन दोनों के बीच कडवाहट नहीं आई है, जिसका सबूत कई मौकों पर मिल चुका है। वहीं हाल ही में एक बार फिर से एक्स-वाइफ के एक पोस्ट पर ऋतिक के कमेंट ने लोगों का ध्यान खींचा है। सोशल मीडिया पर एक्टिन रहने वाली सुजैन ने अपना 'पठानी लुक' शेयर किया, जिसकी तस्वीरें देखकर ऋतिक रोशन फिदा हो गए और कमेंट के जरिए तारीफें कर डालीं।

पठानी सूट में दिखाया अलग अंदाज

दरअसल, सुजैन खान ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन लेटेस्ट फोटोज में सुजैन ग्रे रंग का पठानी सूट पहने नजर आ रही हैं। अपने शानदार पठानी सूट लुक के जरिए सुजैन खान ने इस भ्रग को बखूबी तोड़ा है कि ये सूट सिर्फ पुरुषों को ही सूट करता है। इस फोटोशूट के दौरान कभी सुजैन जेब में हाथ रखकर पोज दे रही हैं तो कभी स्टाइलिश अंदाज में खड़े होकर। वहीं कई फैंस और सेलेब्स के साथ-साथ इन फोटोज पर ऋतिक रोशन ने भी कमेंट किया है।

 

ऋतिक रोशन ने की तारीफ

इन फोटोज को शेयर करते हुए सुजैन खान ने कैप्शन में लिखा- 'आसान और हवादार गर्मी-मॉनसून (लॉकडाउन) लुक... मेरी प्रिय मरियम शुक्रिया... मुझे वाकई ये जेंडर फ्लूइड पठानी बहुत पसंद आया है'। इस पोस्ट के साथ उन्होंने #pataniwithkeds #genderfluid #fashionlover जैसे हैशटैग्स का भी इस्तेमाल किया है। वहीं सुजैन की इन तस्वीरों को देखकर फिद हो चुके ऋतिक रोशन ने लिखा- 'सुपर लुक'। इससे पहले भी ऋतिक, सुजैन के लगभग हर पोस्ट पर ही कमेंट करते दिखाई दे जाते हैं।
 

Utkarsha Srivastava

लेखक के बारे में

Utkarsha Srivastava
लेटेस्ट Hindi News, Bigg Boss 19, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
;;;