Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़hrithik roshan and deepika padukone could play role of ram and sita in 3d ramayana know details

राम-सीता के रोल में नजर आ सकते हैं ऋतिक और दीपिका, 3D रामायण का बजट जान हो जाएंगे हैरान

मनोरंजन की दुनिया में ग्रीक गॉड के नाम से मशहूर ऋतिक रोशन और बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा दीपिका पादुकोण के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। स्पॉटब्वॉय की एक रिपोर्ट के मुताबिक जल्दी ही ये दोनों...

राम-सीता के रोल में नजर आ सकते हैं ऋतिक और दीपिका, 3D रामायण का बजट जान हो जाएंगे हैरान
Surya Prakash हिन्दुस्तान , मुंबईFri, 29 Jan 2021 06:58 PM
हमें फॉलो करें

मनोरंजन की दुनिया में ग्रीक गॉड के नाम से मशहूर ऋतिक रोशन और बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा दीपिका पादुकोण के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। स्पॉटब्वॉय की एक रिपोर्ट के मुताबिक जल्दी ही ये दोनों सितारे फिल्म में एक साथ नजर आ सकते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर इसको लेकर फैंस ने अपनी प्रतिक्रियाएं देना भी शुरू कर दी हैं। दरअसल ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि प्रोड्यूसर मधु मंटेना एक बड़े बजट के साथ रामायण बनाने जा रहे हैं।

ऐसा भी कहा जा रहा है कि इस फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि ऋतिक रोशन जहां भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे तो वहीं दीपिका पादुकोण सीता के किरदार में दिखेंगी। हालांकि सितारों की ओर से अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मधु मंटेना 300 करोड़ रुपये से भी अधिक के बजट में 3डी रामायण बनाना चाहते हैं। इसके साथ ही रामायण एक बहुत बड़ा महाकाव्य है जिसे 3 घंटे की फिल्म में समेट पाना आसान नहीं इसलिए मधु मेंटाना ने इस फिल्म को 2 भागों में पर्दे पर उतार सकते हैं। वहीं इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर सकते हैं। याद दिला दें कि कुछ वक्त पहले ही मधु ने अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवानी और विकास बहल से फैंटम फिल्म के शेयर्स खरीदे थे।

बता दें कि जल्दी ही दीपिका पादुकोण, नाग अश्विन की साइंस फिक्शन फिल्म में प्रभास के साथ काम करने वाली हैं। प्रभास और दीपिका पादुकोण की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर साथ में देखने को मिलेगी। वहीं दीपिका पादुकोण ऋतिक रोशन के साथ फिल्म फाइटर में भी नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद करेंगे और फिल्म सितंबर 2022 में रिलीज हो सकती है। सिद्धार्थ आनंद इससे पहले ऋतिक रोशन की फिल्म बैंग बैंग और वॉर का निर्देशन कर चुके हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें