हनी सिंह ने जिम में वर्कआउट कर बनाई जबरदस्त बॉडी, रैपर का ट्रान्सफॉर्मेशन देख फैन्स भी हुए हैरान
मशहूर रैपर हनी सिंह इन दिनों अपनी बॉडी पर खूब मेहनत कर रहे हैं। वह आजकल जिम में खूब पसीना बहा रहे हैं। हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो जमकर वायरल हो रही हैं। इन फोटो में...
मशहूर रैपर हनी सिंह इन दिनों अपनी बॉडी पर खूब मेहनत कर रहे हैं। वह आजकल जिम में खूब पसीना बहा रहे हैं। हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो जमकर वायरल हो रही हैं। इन फोटो में हनी सिंह जिम में वर्कआउट करते हुए नजर आ रहे हैं। इन फोटोज को हनी सिंह ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की हैं।
कई तस्वीरों में हनी सिंह शर्टलेस होकर अपनी मस्कुलर बॉडी को फ्लॉन्ट करते दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर जमकर लाइक और शेयर किया जा रहा है। फोटोज शेयर करते हुए हनी सिंह ने कैप्शन में लिखा, "देखिए मेरे लेटेस्ट बॉडी ट्रान्सफॉर्मेशन की तस्वीरें। लॉकडाउन में की गई मेहनत।''
कुछ समय पहले लंबी बीमारी के बाद हनी सिंह की फिजीक काफी बिगड़ गई थी। उनका वजन काफी ज्यादा बढ़ गया था जो कि उनके म्यूजिक वीडियो 'लोका' में साफ तौर पर नजर भी आया था। हालांकि अब वह अपने पुराने अवतार में लौटने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें हनी सिंह का पिछला गाना मॉस्को माशूका रिलीज हुआ था।
सुशांत सिंह राजपूत केस में पुलिस की पूछताछ के बाद दिल्ली रवाना हुईं एक्ट्रेस संजना, लिखा- शायद वापस नहीं लौटूं
गौरतलब है कि हनी सिंह ने, मैं शराबी, अंग्रेजी बीट और लुंगी डांस जैसे हिट गानों को जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की। हालांकि वह 2016-17 के आसपास सुर्खियों से गायब थे, लेकिन उन्होंने फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' में 'दिल चोरी' और 'छोटे छोटे पेग' जैसे हिट गानों के साथ शानदार वापसी की। हनी सिंह का इस साल रिलीज हुए सॉन्ग 'लोका' को यूट्यूब पर 84 मिलियन से अधिक बार देखा गया है।