Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Holi bhojpuri song 2020 Tik Tok wali Holi Kab Tu Manaibu by Dinesh Lal Yadav Nirahua and Aamrapali dubey viral on Youtube

निरहुआ का Tik Tok होली सॉन्ग सोशल मीडिया पर वायरल, देखें वीडियो

भोजपुरी इंडस्ट्री में ​दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ एक जाना पहचाना नाम हैं। उन्हें सिर्फ भोजपुरी इंडस्ट्री में ही लोग नहीं जानते हैं, बल्कि पूरी दुनियाभर में उनके फैैंस मौजूद हैं। अब होली का त्योहार...

Khushboo Vishnoi vishnoi लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीWed, 4 March 2020 10:30 PM
हमें फॉलो करें

भोजपुरी इंडस्ट्री में ​दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ एक जाना पहचाना नाम हैं। उन्हें सिर्फ भोजपुरी इंडस्ट्री में ही लोग नहीं जानते हैं, बल्कि पूरी दुनियाभर में उनके फैैंस मौजूद हैं। अब होली का त्योहार आने वाला है तो ऐसे समय में निरहुआ का एक होली से जुड़ा हुआ गाना भी आ गया है। 

निरहुआ के इस गाने के आते ही सोशल मीडिया पर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। यह गाना काफी वायरल हो रहा है। यह गाना है 'टिक टॉक वाली, होली कब तु मनईबू' है। 29 फरवरी को यूट्यूब पर अपलोड किए गए इस गाने को अब तक दस लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 

इस गाने को एसआरके म्यूजिक चैनल ने अपलोड किया है। इसे अब तक 27 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वीडियो में निरहुआ के अलावा आम्रपाली भी मौजूद हैं। आम्रपाली भी भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम हैं। 

'होली कब तु मनईबू' गाने को म्यूजिक दिया है रजनीश मिश्रा ने और गाने के लिरिक्स लिखे हैं प्यारे लाल यादव ने। इस गाने पर लोग कमेंट कर रहे हैं कि निरहुआ और आम्रपाली का गाना सुपर हिट है। 

मालूम हो कि निरहुआ के कई गाने सोशल मीडिया पर धमाल मचा चुके हैं। यह गाने यूट्यूब की ट्रेंडिंग लिस्ट में भी आते रहते हैं। इन गानों को कई मिलियंस व्यूज मिलते हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें