Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़hit songs of 2021 are perfect party numbers for New Year celebrations - Entertainment News India

साल 2021 के ये गाने न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए हैं परफेक्ट पार्टी नंबर, सुनते ही झूम उठेंगे कदम

साल 2021 का आखिरी दिन यानी सेलिब्रेशन का दिन है। नए साल के लिए नई योजनाएं और नई उम्मीदें है। हालांकि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए देश के कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। साथ...

Shrilata लाइव हिन्दुस्तान, मुंबईFri, 31 Dec 2021 02:07 PM
हमें फॉलो करें

साल 2021 का आखिरी दिन यानी सेलिब्रेशन का दिन है। नए साल के लिए नई योजनाएं और नई उम्मीदें है। हालांकि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए देश के कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। साथ ही न्यू ईयर सेलिब्रेशन और भीड़-भाड़ पर रोक लगाई है। ऐसे में परिवार और दोस्तों के साथ घर बैठे एंजॉय तो किया ही जा सकता है। अब मौका कोई भी हो बॉलीवुड गानों के बगैर तो अधूरा ही है। तो चलिए ऐसे ही गानों के बारे बताते हैं जो लोगों की जुबां पर चढ़ गए और न्यू ईयर हाउस पार्टी के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं।

नदियों पार- रूही

 

फिल्म 'रूही' का गाना 'नदियों पार' में जाह्नवी कपूर का हुक स्टेप काफी लोकप्रिय हुआ। गाने में जाह्नवी ग्लैमरस लगी हैं। पार्टी प्लेलिस्ट में यह गाना सबसे ऊपर है। 

परम सुंदरी- मिमी

 

कृति सेनन ने फिल्म मिमी में अपने अभिनय से खूब वाहवाही बटोरी। फिल्म का गाना 'परम सुंदरी' परफेक्ट पार्टी सॉन्ग है। इस गाने को श्रेया घोषाल ने गाया है और इसका संगीत एआर रहमान का है।

टिप टिप बरसा पानी

 

90 के दशक का हिट गाना 'टिप टिप बरसा पानी' का रीमिक्स वर्जन फिल्म 'सूर्यवंशी' में जब दर्शकों ने देखा तो उनके लिए यह किसी सरप्राइज से कम नहीं था। फिल्म की रिलीज से पहले इसे सीक्रेट रखा गया। गाने में कटरीना कैफ सिजलिंग अवतार में नजर आईं।

पनघट- रूही

 

जाह्नवी कपूर का एक और गाना चार्टबस्टर में छाया रहा वो है फिल्म 'रूही' का गाना 'पनघट'। इस गाने को असीस कौर, दिव्या कुमार, सचिन-जिगर और रैप मेलो डी ने गाया है।

पानी-पानी

 

बादशाह अपने हिट आइटम गाने के लिए जाने जाते हैं। गाना 'पानी-पानी' में उनके साथ जैकलीन फर्नांडिस हैं। इस गाने को बादशाह के साथ आस्था गिल ने गाया है।

बिजली-बिजली

 

श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी के बॉलीवुड डेब्यू की काफी समय से चर्चा है लेकिन उससे पहले पलक ने अपने म्यूजिक वीडियो से महफिल लूट ली है। हार्डी संधू का यह गाना सुपरहिट हुआ। गाने के स्टेप्स भी उतने ही पॉपुलर हुए।

जालिमा कोका कोला

 

पार्टी गानों की बात हो और नोरा फतेही का कोई गाना ना हो ऐसा कैसे हो सकता है। गाना 'जालिमा कोका कोला' पर नोरा जमकर थिरकीं। इस गाने को श्रेया घोषाल ने गाया है।

चका चक

 

साल के आखिर में सारा अली खान की फिल्म 'अतरंगी रे' रिलीज हुई। फिल्म की रिलीज से पहले ही गाना 'चकाचक' हिट हो चुका था। गाने में सारा एकदम बिंदास अंदाज में नजर आईं। श्रेया घोषाल ने गाने को आवाज दी है और इसका म्यूजिक एआर रहमान का है।

सीटी मार

 

सलमान खान की फिल्म 'राधे' का गाना 'सीटी मार' इस साल के हिट गानों में से है। गाने में दिशा पाटनी अपने डांस से फ्लोर पर आग लगाती नजर आ रही हैं। साथ ही सलमान खान के डांस का अलग अंदाज तो है ही।  
 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें