Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Hina Khan: second look at cannes 2019 spotted in a lavender maxi dress hot photos viral

Cannes 2019: हिना खान का सामने आया दूसरा लुक, फैंस जमकर कर रहे हैं तारीफ

Cannes 2019: अब हिना खान (Hina Khan) का दूसरा लुक सामने आया है जिसमें वे लैवेंडर कलर के गाउन में दिखाई दे रही हैं। Armine Ohanyan की एक स्टाइलिश मैक्सी ड्रेस पहनीं हिना खान ने फोटोशूट कराया है। इसके...

लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीFri, 17 May 2019 01:23 PM
हमें फॉलो करें

Cannes 2019: अब हिना खान (Hina Khan) का दूसरा लुक सामने आया है जिसमें वे लैवेंडर कलर के गाउन में दिखाई दे रही हैं। Armine Ohanyan की एक स्टाइलिश मैक्सी ड्रेस पहनीं हिना खान ने फोटोशूट कराया है। इसके साथ काले रंग की बैल्ट बांधी है। हिना की इस पूरी ड्रेस पर चैकर्ड डिटेलिंग है।

हिना खान का आज कांस फिल्म फेस्टिवल में तीसरा दिन है जिसमें उन्होंने ये लुक कैरी किया है।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hina Khan (@realhinakhan) on

इससे पहले हिना खान (Hina Khan) कांस फिल्म फेस्टिवल 2019 (Cannes Film Festival 2019) के रेड कारपेट पर नजर आईं। मीडिया में खबरें आई थीं कि हिना खान इस बार कांस में अपनी फिल्म ‘लाइन्स’ का डेब्यू करेंगी। इसी के चलते टीवी जगत की फेम एक्ट्रेस हिना खान कांस के रेड कारपेट पर जलवे बिखेरती नजर आईं। सोशल मीडिया पर हिना की कई तस्वीरें साझा की गई हैं जो तेजी से वायरल हो रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hina Khan (@realhinakhan) on

सोशल मीडिया पर हिना खान की जो तस्वीरें साझा की गई हैं उसमें उन्होंने सिल्वर शिमरी गाउन पहना हुआ है। न्यूड मेकअप और लिपस्टिक उनके लुक को पूरा कर रहे हैं। हिना ने इस डेब्यू के लिए डिजाइनर Ziad Nakad का शिमरी गाउन चुना था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hina Khan (@realhinakhan) on

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें