Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़hina khan cleaning doormates and crying video viral on social media

घर के डोरमैट को धोते-धोते रोने लगीं हिना खान, हाथों का हुआ बुरा हाल, देखें वीडियो

कोरोना का कहर पूरे देश में जारी है। लॉकडाउन के बाद भी देश में इसके लगातार केस बढ़ते जा रहे हैं। लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं। बॉलीवुड सेलेब्स भी घर पर ही समय बिता रहे हैं। इस दौरान सोशल मीडिया पर...

घर के डोरमैट को धोते-धोते रोने लगीं हिना खान, हाथों का हुआ बुरा हाल, देखें वीडियो
Kamta Prasad लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीTue, 31 March 2020 08:13 PM
हमें फॉलो करें

कोरोना का कहर पूरे देश में जारी है। लॉकडाउन के बाद भी देश में इसके लगातार केस बढ़ते जा रहे हैं। लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं। बॉलीवुड सेलेब्स भी घर पर ही समय बिता रहे हैं। इस दौरान सोशल मीडिया पर कई सेलेब्स घर के काम करते नजर आ चुके हैं। अब टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह रोते- रोते डोरमैट को साफ करती नजर आ रही हैं। हिना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। 

इस वीडियो को हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में हिना खान पैरदान धोते हुए दिखाई दे रही हैं। साथ ही वह सलमान की खान की फिल्म का गाना 'जग घुमया' भी गुनगुना रही हैं। इस दौरान वह मजाकिया अंदाज में रोते हुए भी दिखाई दीं। उनके इस वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि मैंने आज तक इतनी सिद्दत के साथ किसी को सफाई करते नहीं देखा है। दूसरे यूजर ने लिखा, 'कोई भी काम छोटा या फिर बड़ा नहीं होता।'

 

इससे पहले हिना इंस्टाग्राम पर देश में कोरोना वायरस के चलते बनी स्थिति को स्केच के माध्यम से दिखाने की कोशिश की थी। उन्होंने जंजीर और ताला से जकड़े भारत के नक्शे का एक शानदार स्केच बनाया था। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, 'मेरा यह स्केच हमारे प्यारे भारत की मौजूदा स्थिति से प्रेरित है। ये तस्वीर एक हजार शब्दों से ज्यादा कहानियों को बयां कर रही हैं। यह वह समय है जब भारत अलग तरह की परेशानियों से जूझ रहा है और हम इसे बेहतर बनाएंगे और जीवित रहेंगे क्योंकि आप जानते हैं कि वे क्या कहते हैं कि इतिहास खुद को दोहराता है।' 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें