Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़himesh reshammiya old photo viral people call him farooq sheikh and taarak mehta taarak mehta ka ooltah chashmah fame bhide

अल्का याग्निक संग हिमेश रेशमिया की पुरानी तस्वीर देख फैंस हैरान, बोले- ये तो फारुख शेख हैं

हिमेश रेशमिया की एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है। लोग इस फोटो को देखकर हैरानी में हैं। कई लोगों को हिमेश ऐक्टर फारुख शेख जैसे लग रहे हैं वहीं कुछ लोग उन्हें 'तारक मेहता का उल्टा...

अल्का याग्निक संग हिमेश रेशमिया की पुरानी तस्वीर देख फैंस हैरान, बोले- ये तो फारुख शेख हैं
Kajal Sharma टीम लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीWed, 16 June 2021 01:36 PM
हमें फॉलो करें

हिमेश रेशमिया की एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है। लोग इस फोटो को देखकर हैरानी में हैं। कई लोगों को हिमेश ऐक्टर फारुख शेख जैसे लग रहे हैं वहीं कुछ लोग उन्हें 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम भिड़े बता रहे हैं। कुल मिलाकर हर कोई उनके ट्रांसफॉर्मेशन पर हैरान है। ज्यादातर लोगों का कहना है कि हिमेश उम्र के साथ छोटे हो गए हैं। 

 

तस्वीर में दिखा अलग लुक

वायरल तस्वीर में हिमेश के साथ अल्का याग्निक भी हैं। हिमेश ने चेक वाली शर्ट पहनी है। हिमेश इसमें बिल्कुल पहचान में नहीं आ रहे। रीसेंटली हिमेश रेशमिया का गाना 'सुरूर 2021' रिलीज हुआ है। इसके बाद से ये तस्वीर वायरल है। लोगों ने इस पर मजेदार कॉमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा है, हम सभी को पता है कि ये फारुख शेख सर हैं। एक ने लिखा है, टाइम के साथ इनकी उम्र भी कम हो रही है।

 

instagram

 

 

 

farooq sheikh bhide

पसंद किया जा रहा 'सुरूर 2021'

हिमेश रेशमिया का ऐल्बम आपका सुरूर 2006 में आया था, इसके बाद आप से मौसिकी (2016) अब सुरूर 2021 रिलीज हुआ है। इसमें हिमेश पुरानी स्टाइल में टोपी लगाए दिख रहे हैं। उनका यह ट्रैक यूट्यूब पर 33 मिलियन व्यूज क्रॉस कर चुका है। लोगों के इस पर मिले-जुले रिऐक्शंस हैं। कुछ को ये गाना बहुत पसंद आ रहा है वहीं कुछ लोग इसको क्रिटिसाइज भी कर रहे हैं। 

 

 

रिऐलिटी शो में निभा रहे जज की भूमिका

फिलहाल हिमेश रेशमिया 'इंडियन आइडल 12' में बतौर जज दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले वह म्यूजिक रिऐलिटी शो सा रे गा मा पा चैलेंज, द वॉइस इंडिया और सुपरस्टार सिंगर में भी जज की भूमिका निभा चुके हैं। 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें