हाथ में लट्ठ लिए सड़क पर दबंग अंदाज में दिखीं सपना चौधरी, जानें आखिर क्या है माजरा!
सपना चौधरी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही कॉमेडियन भारती सिंह के साथ किसी प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं। हाल ही में वह भारती और हर्ष से मिलने मुंबई गई थीं, जिसकी झलक व्लॉग में दिखाई गई थी।

Sapna Choudhary Instagram Reels: हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी का हर अंदाज उनके फैंस का दिल जीत लेता है। सपना हमेशा ही अपने गानों और डांस की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। सपना का हर वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाता है। सपना ने न सिर्फ हरियाणा बल्कि पंजाबी, भोजपुरी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में तक में काम किया है। सपना के रील्स भी उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। इसी बीच डांसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। इस वीडियो में उनका हरियाणवी अंदाज देखकर आप भी दंग रह जाएंगे।
हाथ लट्ठ लेकर सड़क पर निकलीं सपना चौधरी
सपना चौधरी का एक वीडियो चर्चा में हैं। इस वीडियो को सपना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस कार में बैठी नजर आ रही हैं। इसके बाद वह कार से उतर कर हाथ में लट्ठ लिए सड़क पर चलती दिख रही हैं। इस दौरान उनका लुक भी काफी शानदार है। सपना ने इस दौरान येलो पेंट के साथ ब्लैक टॉप कैरी किया है। वहीं, काला चश्मा लगाए सपना का बॉसी लुक में दिख रही हैं। इसके साथ उन्हें हाई हील्स कैरी किया है।
बलम पर गुस्से से आग बबूला हुईं सपना चौधरी
सपना चौधरी इस वीडियो में हरियाणवी सॉन्ग 'बलम मेरा बाल ही लॉम्बे ना बिण्डे भी लॉम्बे राखे...' गाती नजर आ रही हैं। इस दौरान उनका एक-एक एक्सप्रेशन देखने लायक है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर कमेंट कर यूजर्स के लगातार रिएक्शन आ रहे हैं। फैंस को सपना का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है। इस पर कमेंट कर यूजर्स उनके लुक और एक्सप्रेशन की तारीफ करते दिख रहे हैं। अब तक इस वीडियो को काफी बार देखा जा चुका है।
लेखक के बारे में
Priti Kushwahaप्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।
एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री


