Sapna Chaudhary ने जालीदार कुर्ता पहन शेयर कर दिया ऐसा वीडियो, बार-बार देख रहे हैं फैंस

Aug 19, 2023 02:20 pm ISTPriti Kushwaha लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्ली
share

सपना ने अब तक के अपने करियर में कई हिट हरियाणवी गाने दिए हैं। वह हरियाणा के अलावा बॉलीवुड, भोजपुरी और पंजाबी इंडस्ट्री में काम कर चुकी हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो चर्चा में बना है।

 Sapna Chaudhary ने जालीदार कुर्ता पहन शेयर कर दिया ऐसा वीडियो, बार-बार देख रहे हैं फैंस

Sapna Chaudhary Video: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी हमेशा ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। सपना ने अब तक के अपने करियर में कई हिट हरियाणवी गाने दिए हैं। वह हरियाणा के अलावा बॉलीवुड, भोजपुरी और पंजाबी इंडस्ट्री में काम कर चुकी हैं। आज भी सपना का हर स्टेज शोज हाउसफुल रहता है। अपने काम के साथ-साथ सपना सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपने लेटेस्ट वीडियो पोस्ट कर  फैंस के बीच छाई रहती हैं। इसी बीच उनका एक नया वीडियो इंटरनेट पर काफी चर्चा में बना हुआ है। इस वीडियो में उनके एक-एक ठुमके पर उनके चाहने वाले अपना दिल हार रहे हैं।

जालीदार कुर्ते में सपना ने किया धांसू डांस
सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वह हमेशा की तरह ही अपने डांस से फैंस को दीवाना बनाती नजर आ रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं सपना हरियाणवी गाने पर एक्टिंग करती नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके एक्सप्रेशन बस देखने लायक है। लुक की बात करें तो वीडियो में सपना ने ब्लैक कलर का जालीदार सलवार सूट पहना है। वहीं, उनके बाल ओपन हैं और न्यूड मेकअप में हरियाणवी क्वीन की खूबसूरती बस देखते ही बन रही है।  

सपना के वीडियो पर आ रहे हैं जमकर कमेंट्स  
सपना चौधरी के इस डांस वीडियो को सोशल मीडिया पर फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस पर कमेंट कर यूजर्स उनकी जमकर तारीफ करते दिख रहे हैं। एक यूजर ने उनके इस वीडियो पर कमेंट कर लिखा, 'हमेशा की तरह ही शानदार।' एक दूसरा लिखता है, 'आपकी हर अदा बेमिसाल है।' वहीं, कई यूजर्स उन्हें हॉट, ब्यूटीफुल और फायर बता रहे हैं। अब तक इस वीडियो को काफी बार देखा जा चुका है। आपको बता दें कि सपना चौधरी 'बिग बॉस 11' का भी हिस्सा रह चुकी हैं। शो में जाने के बाद सपना को एक नई पहचान के साथ उनका गजब का ट्रांसफॉर्मेशन देखने लायक है। 

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।