दिल्ली पुलिस ने फिल्मी अंदाज में जारी की चेतावनी, लोगों ने लिखा- रॉकिंग है यह अंदाज
Happy New Year 2024: दिल्ली पुलिस ने फिल्मी अंदाज में सोशल मीडिया पर एक वॉर्निंग मैसेज पोस्ट किया है जिसे लोग जमकर लाइक और शेयर कर रहे हैं। पोस्ट में पुलिस ने कई फिल्मों और सीरीज के नाम लिखे हैं।

Happy New Year 2024: कुछ ही घंटों में न्यू ईयर का सेलिब्रेशन शुरू होने जा रहा है। लोग क्लबों और पबों में जमकर पार्टी करते हैं और कई बार मौज-मस्ती में कानून को अपने हाथ में ले बैठते हैं। दिल्ली पुलिस ने ऐसे शोहदों और मस्ती में बेकाबू हो जाने वालों को फिल्मी अंदाज में वॉर्निंग दी है। दिल्ली पुलिस ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने कई फिल्मों और वेब सीरीज का नाम इस्तेमाल करते हुए लोगों को न्यू ईयर पर लिमिट में रहने की बात कही है।
दिल्ली पुलिस ने फिल्मी अंदाज में वॉर्निंग
दिल्ली पुलिस ने पोस्ट में लिखा, "न्यू ईयर ईव पर 'मस्त में रहने का' लेकिन 'जरा हटके जरा बचके', अगर 'एनिमल' बनकर 'बवाल' या 'नॉन स्टॉप धमाल' मचाया तो कहीं ऐसा ना हो कि 2024 का पहला दिन अपनी 'The Great Indian Family' की बजाए 'इंडियन पुलिस फोर्स' के साथ मनाना पड़े।" दिल्ली पुलिस ने इस मैसेज में कई फिल्मों और वेब सीरीज के नाम इस्तेमाल करते हुए ज्यादा हुड़दंग नहीं मचाने का मैसेज दिया है।
कमेंट बॉक्स में लोगों ने की तारीफ
दिल्ली पुलिस ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा- SAM BAHADURi इसी में है कि सेफ्टी को BHAGWAN BHAROSE मत रखो। क्योंकि आखिर में आप भी KISI KA BHAI, KISI KI JAAN हो। इस पोस्ट को ढेरों लोगों ने लाइक और शेयर किया है। कमेंट सेक्शन में लोगों ने दिल्ली पुलिस से सोशल मीडिया सेल की क्रिएटिविटी की तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा- क्या बाद है दिल्ली पुलिस। रॉकिंग दिल्ली पुलिस।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग


