Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Happy Birthday Sangeeta Bijlani: some Unknown Facts: about sangeeta bijlani and Salman Khan:

Happy Birthday: जानें संगीता बिजलानी के बारे में कुछ Unknown Facts

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री और पूर्व मिस इंडिया संगीता बिजलानी मंगलवार को 59 वर्ष की हो गईं हैं। संगीता बिजलानी का जन्म 9 जुलाई 196० को मुंबई के एक सिंधी परिवार में हुआ था। बचपन के दिनों से ही...

एजेंसी नई दिल्लीTue, 9 July 2019 06:38 PM
हमें फॉलो करें

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री और पूर्व मिस इंडिया संगीता बिजलानी मंगलवार को 59 वर्ष की हो गईं हैं। संगीता बिजलानी का जन्म 9 जुलाई 196० को मुंबई के एक सिंधी परिवार में हुआ था। बचपन के दिनों से ही संगीता बिजलानी का रूझान ग्लैमर वर्ल्ड की तरफ था। वर्ष 198० में संगीता मिस इंडिया चुनी गईं थीं। संगीता ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1988 में प्रदर्शित फिल्म कातिल से की।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sangeeta Bijlani (@sangeetabijlani9) on

वर्ष 1989 में प्रदर्शित फिल्म हथियार संगीता बिजलानी के करियर की पहली हिट फिल्म साबित हुयी। इसके बाद संगीता ने 'त्रिदेव', 'जुर्म', 'इज्जत', 'युगांधर', 'योद्धा', 'खून का कर्ज' और 'हातिमताई' जैसी कई फिल्मों में काम किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sangeeta Bijlani (@sangeetabijlani9) on

कहा जाता है कि सलमान खान और संगीता बिजलानी एक समय रिलेशनशिप में थे लेकिन बात नहीं बन सकी थी। वर्ष 1996 में संगीता  बिजलानी ने क्रिकेटर मोहम्मद अजहरूद्दीन के साथ शादी कर ली। हालांकि यह रिश्ता वर्ष 2010 में तलाक के साथ खत्म हो गया। संगीता बिजलानी इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय नहीं हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें