Happy Birthday Katrina Kaif : इस साल कैटरीना कैफ का बर्थडे है काफी खास, कर सकती हैं प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट!

टीम लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

कैटरीना कैफ का आज बर्थडे है। वह विक्की कौशल और दोस्तों के साथ मालदीव में बर्थडे सेलिब्रेट करने गई हैं। बता दें कि कैटरीना का ये बर्थडे काफी खास है और हो सकता है आज एक्ट्रेस स्पेशल अनाउंसमेंट करें।

Happy Birthday Katrina Kaif : इस साल कैटरीना कैफ का बर्थडे है काफी खास, कर सकती हैं प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट!

कैटरीना कैफ का आज बर्थडे है। इस साल का बर्थडे कैटरीना के लिए काफी खास है क्योंकि शादी के बाद ये कैटरीना का पहला बर्थडे है। कैटरीना ने विक्की का बर्थडे तो खास तरीके से मनाया था। अब देखते हैं कि विक्की, कैटरीना के लिए क्या सरप्राइज सेलिब्रेशन करने वाले हैं। वैसे बता दें कि विक्की, कैटरीना के साथ मालदीव गए थे और वहीं कैटरीना का बर्थडे सेलिब्रेट किया जाएगा। बता दें कि दोनों के साथ विक्की के भाई सनी कौशल, उनकी गर्लफ्रेंड शरवरी वाघ, डायरेक्टर कबीर खान और उनकी पत्नी मिनि माथुर भी गई हैं।

वैसे दोनों के मालदीव जाने के बाद एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि कुछ दिनों से कैटरीना की प्रेग्नेंसी की खबरें आ रही हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि कैटरीना प्रेग्नेंट हैं। ये सब इसलिए भी कहा जा रहा है क्योंकि काफी समय से कैटरीना बॉलीवुड इवेंट्स, पार्टीज से दूर हैं और वह नजर भी नहीं आ रही थीं। काफी दिनों बाद शुक्रवार को उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

करेंगी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट

खैर जो खबर आ रही है वह ये है कि इस बर्थडे पर कैटरीना प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट कर सकती हैं। ऐसी खबरें आ रही हैं कि कैटरीना आज के दिन प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट करेंगी। खैर ये बात कितनी सच है कितनी नहीं, ये तो आज शाम तक पता चल जाएगा।

एशियन न्यूज की सोर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 'कैटरीना कैफ प्रेग्नेंट हैं। वह और विक्की कौशल पैरेंट्स बनने वाले हैं। ऐसा हो सकता है कि कैटरीना अपने बर्थडे के दिन प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट करें।' खैर इस खबर को सुनने के बाद अब फैंस भी एक्साइटेड हैं और इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : जब हमशक्ल जरीन के साथ सलमान के काम करने पर बोली थीं कैटरीना कैफ, मुझे मिस करते हैं...

प्रोफेशनल लाइफ

कैटरीना की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट फिल्म सूर्यवंशी में नजर आई थीं जो पिछले साल रिलीज हुई थी। अब उनकी फिल्म 'फोन भूत' रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में कैटरीना के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर लीड रोल में हैं। इसके अलावा फिर वह 'मैरी क्रिसमस' और 'टाइगर 3' में नजर आएंगी।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series, Bigg Boss 20 News, Bigg Boss Winners OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़कैटरीना का बर्थडे है काफी खास, कर सकती हैं प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट