Hindi NewsEntertainment NewsHappy Birthday: Karan Johar: bollywood celebrities wishes karan johar in a special way trending news

Happy Birthday Karan Johar: इस खास अंदाज में दी बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने 'लव गुरू' Karan Johar को जन्मदिन की बधाई

ऋषि कपूर (Rishi Kapoor), अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और सनी लियोनी (Sunny Leone) जैसे कलाकारों ने फिल्म निर्माता करण जौहर (Karan Johar) को उनके 47वें जन्मदिन के मौके पर एक अलग अंदाज में बधाई दी।...

Happy Birthday Karan Johar: इस खास अंदाज में दी बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने 'लव गुरू' Karan Johar को जन्मदिन की बधाई
लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीSat, 25 May 2019 07:48 PM
हमें फॉलो करें

ऋषि कपूर (Rishi Kapoor), अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और सनी लियोनी (Sunny Leone) जैसे कलाकारों ने फिल्म निर्माता करण जौहर (Karan Johar) को उनके 47वें जन्मदिन के मौके पर एक अलग अंदाज में बधाई दी। 'लव गुरू' और  'भारत में रोमांस को परिभाषित करने वाले व्यक्ति' के नाम से उन्हें संबोधित किया।

आईएएनएस के मुताबिक मशहूर फिल्म निर्माता यश जौहर (Yash Johar) और हीरू जौहर (Hiru Johar) के बेटे करण ने साल 1998 में फिल्म 'कुछ कुछ होता है' के जरिए निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने 'कभी खुशी कभी गम', 'कभी अलविदा ना कहना', 'माई नेम इज खान' और 'ऐ दिल है मुश्किल' जैसी फिल्मों का भी निर्माण किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on

फिल्मों के अलावा करण टॉक शो 'कॉफी विद करण' की मेजबानी काफी लंबे समय से करते आ रहे हैं। इतना ही नहीं, करण एक रेडियो शो 'कॉलिंग करण' को भी होस्ट कर चुके हैं। वह रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा', 'इंडियाज गोट टैलेंट' और 'इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स' में जज की भूमिका भी निभा चुके हैं।

फिल्म जगत के सितारों ने उन्हें कुछ इस प्रकार से जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। 

ऋषि कपूर ने लिखा, जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। भगवान तुम्हें आशीवार्द दें! तुम्हारे साथ बैठकर और तुम्हें सुनकर बेहद मजा आता है। एन्जॉय न्यूयॉर्क!
अर्जुन कपूर ने कहा कि लव गुरू को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं! करण आप हर रोज सपनों को सच करते हैं।

सनी लियोन ने लिखा कि भारत में रोमांस को नए सिरे से परिभाषित करने वाले व्यक्ति के लिए एक बहुत ही खास बर्थडे विश। करण, आप आने वाले कई सालों तक प्यार को इसी तरह से फैलाएं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on

आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) ने लिखा कि हैप्पी बर्थडे करण। ऐसे ही प्रेरित करते रहिए।

माधुरी दीक्षित नेने (Madhuri Dixit Nene) ने कहा कि आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं करण जौहर। मुझे उम्मीद है कि यह साल आपके लिए खुशियों, प्यार और अच्छे स्वास्थ्य से भरा होगा।

सोनाली बेंद्रे बहल (Sonali Bendre Behl) ने लिखा कि हैप्पी बर्थडे करण! आपने अब तक जो कुछ भी हासिल किया है और कर रहे हैं, उस पर यश जी को बहुत गर्व होगा। यह साल आपके लिए और भी कई सौगातें लेकर आए। आपको ढेर सारा प्यार और एक बहुत बड़ा हग।

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने कहा कि उस व्यक्ति को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं जिसने मुझे यह सिखाया है कि प्यार हमें खुद के सबसे अच्छे संस्करण में बदल देता है। करण, हमें उम्मीद है कि आने वाले कई सालों में भी हमें आपके जादू को एहसास करने का मौका मिलेगा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on

भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) ने लिखा कि हैप्पी बर्थडे करण। यह साल आपके लिए सारी खूबसूरत चीजों, अच्छे स्वास्थ्य और जो कुछ भी आप चाहते हैं, उससे भरा हो। आप प्यार भरे दिल के साथ एक प्रेरणा हैं और हम वाकई में आपसे बहुत प्यार करते हैं।

वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra) ने कहा कि हैप्पी हैप्पी बर्थडे करण। आपके प्रति प्यार और सम्मान को व्यक्त करने के लिए शब्द कभी भी पयार्प्त नहीं होंगे। न्यूयॉर्क में जन्मदिन को अच्छे से मनाए और जल्द ही मिलते हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें