VIDEO: 'गुम है किसी के प्यार में' के नए प्रोमो में दिखा रेखा का जादू, आने वाला है ट्विस्ट?
'गुम है किसी के प्यार में' पॉप्युलर टीवी शो है। दर्शक इसे काफी पसंद करते हैं और टीआरपी चार्ट में यह टॉप 5 में रहता है। बीते लंबे वक्त से इस शो में बॉलीवुड ऐक्ट्रेस रेखा के आने खबरें थीं। अब...
'गुम है किसी के प्यार में' पॉप्युलर टीवी शो है। दर्शक इसे काफी पसंद करते हैं और टीआरपी चार्ट में यह टॉप 5 में रहता है। बीते लंबे वक्त से इस शो में बॉलीवुड ऐक्ट्रेस रेखा के आने खबरें थीं। अब दर्शकों का इंतजार खत्म हो चुका है। मेकर्स ने इसका धड़कने बढ़ाने वाला प्रोमो रिलीज कर दिया है। रेखा प्रोमो में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। उनकी कशिशभरी आवाज स्टोरी में ट्विस्ट की ओर हिंट कर रही है।
बेहद खूबसूरत दिख रही हैं रेखा
प्रोमो के साथ स्टारप्लस ने कैप्शन दिया है, फर्ज के आगे एक बार फिर मजबूर खड़ा है प्यार। अब क्या फैसला सुनाएगी फर्ज और मोहब्बत की ये दास्तान। रेखा प्रोमो में अपने आइकॉनिक लुक में दिख रही हैं। उन्होंने कांजवरम साड़ी, बड़े झुमके वेलवेटी लिपस्टिक और मांग में सिंदूर लगा रखा है।
रेखा ने दी है ट्विस्ट की हिंट
रेखा ने प्रोमो में इश्क के इम्तिहान और अतीत के लौटने का जिक्र किया है। साथ ही ये भी कहा है कि प्यार और ऐतबार साथ-साथ कहां चल पाते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि विराट, पत्रलेखा और साई की जिंदगी में कोई ट्विस्ट आने वाला है। शो में विराट और साई अपने हनीमून की तैयारी कर रहे हैं। ट्विस्ट आने के बाद अब देखना है कि दोनों को एक-दूसरे के लिए प्यार का अहसास होगा या दोनों दूर हो जाएंगे?
शो में है ये स्टारकास्ट
शो में आयशा सिंह, नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा लीड रोल्स में हैं। उनके साथ किशोरी शहाणे, योगेंद्र विक्रम, भारती पाटिल, शैलेश, मिताली नाग जैसी सपोर्टिंग कास्ट है।