Gulabo Sitabo Trailer: अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना के बीच की टकरार है काफी मजेदार, देखें वीडियो
अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म गुलाबो सिताबो का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में बिग बी एक बुजुर्ग मुस्लिम का किरदार निभा रहे हैं। ट्रेलर की शुरुआत होती है बिग बी और आयुष्मान के बीच की बहस...

अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म गुलाबो सिताबो का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में बिग बी एक बुजुर्ग मुस्लिम का किरदार निभा रहे हैं। ट्रेलर की शुरुआत होती है बिग बी और आयुष्मान के बीच की बहस से। शुरू से लेकर एंड तक दोनों हवेली को लेकर एक दूसरे से लड़ते रहते हैं। हालांकि इस लड़ाई को देखकर आप एंटरटेन होने वाले हैं।
ट्रेलर देखकर आप कह सकते हैं कि यह एक हल्की-फुल्की कॉमेडी फिल्म है जिसे आप परिवार के साथ इस लॉकडाउन में एंजॉय कर सकते हैं। बता दें कि कोविड-19 महामारी के चलते जारी लॉकडाउन में सिनेमाघर फिलहाल बंद हैं, ऐसे में फिल्मकार शूजित सरकार ने अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना अभिनीत अपनी फिल्म 'गुलाबो सिताबो' को डिजिटल पर जारी करने का फैसला लिया है।
देखें ट्रेलर
फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने पर शूजित सरकार का कहना है कि फिल्म के तैयार हो जाने के बाद इसे जल्द से जल्द रिलीज कर देना ही बेहतर है।
शूजित ने कहा, 'मैंने सोचा कि चूंकि फिल्म बनकर तैयार है और सिनेमाघर कब खुलेंगे इस बारे में मुझे कोई जानकारी भी नहीं है, तो कुल मिलाकर यह एक बेहद ही सटीक निर्णय रहा। डिजिटल अब सिनेमा के साथ अस्तित्व में आने जा रहा है। यह फिल्मों का भविष्य है।'
बता दें कि यह फिल्म 12 जून को अमेजन प्राइम वीडियो पर जारी हो रही है, जिसे राइजिंग सन फिल्म्स प्रोडक्शंस के बैनर तले रॉनी लाहिड़ी और शील कुमार द्वारा निर्मित किया गया है।


