फोटो गैलरी

Hindi News Entertainment NewsGuess Who Monica Bedi Studied from Oxford worked with Saif Ali Khan Sanjay Dutt was sentenced 5 years jail with underworld don Abu Salem

पहचान कौन? ऑक्सफोर्ड से हुई थीं ग्रेजुएट, संजय दत्त के साथ की थी फिल्म; डॉन के चक्कर में जाना पड़ा जेल

पहचान कौन?: तेलुगू और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काम कर चुकीं इस एक्ट्रेस ने ऑक्सफोर्ड से ग्रेजुएशन किया था। उनकी पहली फिल्म सैफ अली खान के साथ थी। उन्होंने संजय दत्त के साथ भी फिल्म में काम किया था।

पहचान कौन? ऑक्सफोर्ड से हुई थीं ग्रेजुएट, संजय दत्त के साथ की थी फिल्म; डॉन के चक्कर में जाना पड़ा जेल
Vartika Tolaniलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीWed, 20 Sep 2023 07:10 PM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड की इस जानी-मानी एक्ट्रेस ने 1995 में डेब्यू किया था। उनकी पहली फिल्म सैफ अली खान के साथ थी। वह धीरे-धीरे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने पैर जमा रही थीं। लेकिन, फिर उनकी मुलाकात अंडरवर्ल्ड के डॉन से हुई। डॉन पहली नजर में ही एक्ट्रेस को दिल दे बैठा। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ते चली गईं और फिर बात शादी तक जा पहुंची। एक्ट्रेस ने डॉन की खातिर फिल्म इंडस्ट्री तक छोड़ने का फैसला ले लिया था। लेकिन, फिर सबकुछ बिगड़ गया। पहचाना? नहीं! आइए हम आपको बताते हैं इस एक्ट्रेस का नाम।

कौन है ये एक्ट्रेस?
डॉन के इश्क में गिरफ्तार होने वाली इस एक्ट्रेस का नाम मोनिका बेदी है। मोनिका बेदी का जन्म 1975 में पंजाब के होशियारपुर में हुआ था। उनके पिता डॉ. प्रेम कुमार बेदी एक डॉक्टर हैं और उनकी मां शकुंतला बेदी एक होम मेकर। मोनिका का एक छोटा भाई भी है। 1979 में मोनिका का परिवार नॉर्वे चला गया और मोनिका ने अपनी स्कूली शिक्षा नॉर्वे में की। स्कूल के बाद मोनिका ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से अंग्रेजी साहित्य में ग्रेजुएशन किया। यूं तो मोनिका को एक्टिंग में कोई दिलचस्पी नहीं थी लेकिन, उन्हें डांस का शौक जरूर था। यही कारण था कि वह शास्त्रीय नृत्य सीखने के लिए मुंबई आ गईं। 

मिली पहली फिल्म
मुंबई में मोनिका की मुलाकात अभिनेता-निर्देशक-निर्माता मनोज कुमार से हुई। मनोज को मोनिका का डांस बहुत पसंद आया और उन्होंने उन्हें अपने बेटे कुणाल गोस्वामी के साथ फिल्म में लॉन्च करने का फैसला किया। मनोज ने मोनिका के साथ 3 साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। लेकिन, काम नहीं बना। ऐसे में मोनिका ने तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आजमाई। उनकी बढ़ती लोकप्रियता की वजह से हिंदी फिल्म निर्माताओं ने उनसे संपर्क करना शुरू किया और इस तरह उन्हें सैफ अली खान के साथ अपनी पहली फिल्म 'सुरक्षा' (1995) मिली।

ऐसे पहुंचीं जेल 
फिल्मों में काम करने के साथ-साथ मोनिका स्टेज शो भी किया करती थीं। दुबई में एक शो के दौरान मोनिका की मुलाकात अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम से हुई। मोनिका और अबू दोस्त बन गए। दोस्ती बढ़ी और बात शादी तक जा पहुंची। मोनिका ने अबू सलेम के साथ घर बसाने के लिए फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला किया। साल 2002 में, मोनिका और अबू पुर्तगाल गए। लेकिन, जाली दस्तावेज रखने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। साल 2002 से 2007 तक मोनिका जेल में रहीं। जेल की सजा पूरी करने के बाद, मोनिका ने 'बिग बॉस 2' और 'झलक दिखला जा' में भाग लेकर अपनी नई शुरुआत की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें