अरबाज खान की शादी के बाद जॉर्जिया का वीडियो वायरल, लोग बोले- बहुत रोई है बेचारी

Kajal Sharma लाइव हिंदुस्तान, मुंबई
share

Giorgia Video: अरबाज खान की शूरा से शादी के बाद उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें वह पपराजी से नजरें चुराती दिख रही हैं। लोगों को लग रहा है कि वह काफी रोई हैं।

अरबाज खान की शादी के बाद जॉर्जिया का वीडियो वायरल, लोग बोले- बहुत रोई है बेचारी

अरबाज खान दूसरी बार शादी कर चुके हैं। इस बार किसी को उनके अफेयर की खबर नहीं लगी सीधे शूरा से निकाह की खबर आई। इससे पहले वह जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ रिलेशनशिप में थे। बीते दिनों जॉर्जिया अपने ब्रेकअप की खबर मीडिया को दे चुकी हैं। अब अरबाज की शादी के बाद जॉर्जिया का एक वीडियो वायरल है। इसमें वह हमेशा की तरह अपने डॉगी को टहलाने निकली हैं लेकिन लोगों को लग रहा है कि जॉर्जिया बहुत रोई हैं।

लिव-इन में भी रहे हैं अरबाज
जॉर्जिया एंड्रियानी को अक्सर उनके डॉगी के साथ वॉक करते देखा जाता है। उनका लेटेस्ट वीडियो अरबाज की शादी के बाद आया तो लोगों को उनके चेहरे पर उदासी दिखाई दे गई। दरअसल मलाइका से तलाक के बाद अरबाज जॉर्जिया के साथ लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में थे। लॉकडाउन के दौरान दोनों को साथ रहते भी देखा गया। अब अरबाज किसी और के शौहर बन चुके हैं। जॉर्जिया लेटेस्ट वीडियो में अपने डॉग के साथ हैं और शाम के वक्त ब्लैग गॉगल्स लगाए दिखाई दीं।

'एक जैसी हैं एक्स'
इस पर एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट किया है, बहुत रोई है अरबाज की शादी की खबर पर तभी शाम में भी सनग्लास लगाए है। कुछ लोगों ने इस पर सहमति जताई है। एक और ने लिखा है, जाने दो दिल टूटा है  बेचारी का।  एक ने लिखा है, वह लंबे वक्त तक अरबाज की गर्लफ्रेंड रही लेकिन उसने शादी नहीं की। एक और ने लिखा है, अरबाज की सारी एक्स एक जैसी हैं। बता दें कि मलाइका भी डॉग लवर हैं। कई लोगों ने जॉर्जिया के इंस्टाग्राम पर भी कमेंट्स किए हैं कि दुख हो रहा है।

इमोशनल थीं जॉर्जिया
बीते दिनों एक इंटरव्यू के दौरान जॉर्जिया ने बताया था उनका और अरबाज का रिश्ता खत्म हो चुका है। जॉर्जिया यह भी बोली थी कि उन्हें अच्छा नहीं लगता है कि लोग अरबाज की गर्लफ्रेंड कहकर बुलाते हैं। जॉर्जिया ने बताया था कि वह अरबाज से अलग हैं, हिप्पी सोल हैं शायद इन्हीं सब वजहों से दोनों रिश्ता आगे नहीं ले जा पाए। हालांकि ब्रेकअप की बात बताते वक्त भी वह इमोशनल हो गई थीं। 

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।