Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Genelia D Souza gives a wide smile when called vahini aka bhabhi by the paparazzi

पति रितेश देशमुख के साथ पार्टी में पहुंचीं जेनेलिया, फोटोग्राफर ने कहा भाभी तो देखें कैसा था एक्ट्रेस का रिएक्शन

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा बॉलीवुड के क्यूट कपल्ज में से एक हैं। दोनों की जोड़ी को फैन्स भी बहुत पसंद करते हैं। अब हाल ही में दोनों कुली नंबर 1 की रैप अप पार्टी में पहुंचे। इस दौरान फोटोग्राफर्स...

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीMon, 2 March 2020 07:08 AM
हमें फॉलो करें

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा बॉलीवुड के क्यूट कपल्ज में से एक हैं। दोनों की जोड़ी को फैन्स भी बहुत पसंद करते हैं। अब हाल ही में दोनों कुली नंबर 1 की रैप अप पार्टी में पहुंचे। इस दौरान फोटोग्राफर्स ने दोनों के साथ खूब मस्ती की। एक फोटोग्राफर्स ने जेनेलिया की फोटो क्लिक करते हुए कहा, वाहिनी यानी कि भाभी बुलाता है। फोटोग्राफर की बात सुनकर जेनेलिया बड़ी स्माइल देती हैं। जेनेलिया ने इस दौरान व्हाइट शर्ट और शॉर्ट स्कर्ट पहनी थी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

वहीं रितेश भी अपने नए लुक में नजर आए जो उन्होंने हाल ही में कराया है।  रितेश ने आइस ब्लॉन्ड हेयर करवाया है और बालों की लेंथ भी छोटी कर दी है।

बता दें कि जितने क्यूट दोनों हैं उतने ही प्यारे दोनों के बच्चे हैं। जेनेलिया और रितेश जब बच्चों को स्कूल छोड़ने जाते हैं या फिर किसी भी इवेंट में बच्चों के साथ जाते हैं। तब पूरा परिवार साथ में बहुत क्यूट लगता है। इतना ही नहीं, रितेश के दोनों बेटे जब कैमरा देखते हैं तो दोनों हाथ जोड़कर नमस्ते भी करते हैं।  

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Genelia Deshmukh (@geneliad) on

रितेश की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो जल्द ही वह फिल्म बागी 3 में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में रितेश के साथ टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर लीड रोल में हैं। 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें