Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Geeta Basra reveals miscarriage happened twice before the birth of son - Entertainment News India

हरभजन सिंह की पत्नी और एक्ट्रेस गीता बसरा का छलका दर्द, बेटे के जन्म से पहले दो बार हुआ मिसकैरिज

अभिनेत्री और क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा हाल ही में दूसरी बार मां बनी हैं। 10 जुलाई को उनके बेटे का जन्म हुआ। गीता बसरा ने खुलासा किया है कि बेटे के जन्म से पहले वह दो बार मिसकैरेज के दर्द...

हरभजन सिंह की पत्नी और एक्ट्रेस गीता बसरा का छलका दर्द, बेटे के जन्म से पहले दो बार हुआ मिसकैरिज
Shrilata लाइव हिन्दुस्तान, मुंबईTue, 3 Aug 2021 07:58 AM
हमें फॉलो करें

अभिनेत्री और क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा हाल ही में दूसरी बार मां बनी हैं। 10 जुलाई को उनके बेटे का जन्म हुआ। गीता बसरा ने खुलासा किया है कि बेटे के जन्म से पहले वह दो बार मिसकैरेज के दर्द से गुजरी हैं।

छलका दर्द 

गीता बसरा ने उन सभी महिलाओं से उम्मीद ना खोने की सलाह दी है जिन्हें मिसकैरेज हुआ है। उन्होंने कहा कि चुप रहकर दर्द नहीं सहना चाहिए। टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए गीता ने कहा कि ‘इसमें कोई शक नहीं है कि पिछले दो साल मेरे लिए दर्दनाक रहे हैं लेकिन मैंने खुद को हिम्मत हारने से रोका। मिसकैरेज के बाद एक महिला के हार्मोन बहुत ऊपर-नीचे होते हैं। उनके लिए संयम बनाए रखना बहुत मुश्किल होता है। मैंने खुद को मजबूत रखा और खुद को पिघलने नहीं दिया।‘ 

बाद में अतिरिक्त सावधानी बरती

दूसरी बार मिसकैरेज होने के बाद गीता और हरभजन कुछ समय तक अपने माता-पिता के साथ रहे। दूसरी बार प्रेग्नेंट होने पर गीता अपने ससुराल में थीं और उन्होंने हर तरह से सावधानी बरती।

योग से मिली मदद

गीता बताती हैं कि ‘मैंने फैसला किया कि शुरुआत के तीन महीने मैं पूरी तरह से आराम करूंगी। मैंने बस अपने विटामिन लिए और शुरुआती तीन महीने खत्म होने का इंतजार किया। उसके बाद हम मुंबई आ गए और थोड़ी देर बाद मैं योग करने लगी। उससे मुझे काफी मदद मिली। इस बार मुझे अहसास हुआ कि सबकुछ ठीक होगा।‘

दो बच्चों के पैरेंट्स हैं गीता और हरभजन

गीता बसरा का पहला मिसकैरेज 2019 में हुआ था। उनका दूसरा मिसकैरेज साल 2020 में हुआ था। 10 जुलाई को गीता बसरा और हरभजन सिंह के बेटे का जन्म हुआ। 2016 में उनकी एक बेटी हुई।
 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें