Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़gauhar khans celebrates birthday of rumoured boyfriend zaid darbar calls him a blessing for her

गौहर खान ने रूमर्ड ब्वॉयफ़्रेंड जैद दरबार का मनाया जन्मदिन, कहा- आप मेरे लिए एक ‘ब्लेसिंग’ हैं

बिग बॉस से निकलने के बाद एक्ट्रेस गौहर खान ने अपने रूमर्ड ब्वॉयफ़्रेंड जैद दरबार के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने जैद को खुद के लिए एक ‘ब्लेसिंग’ बताया है। फोटो में दोनों ने एक...

गौहर खान ने रूमर्ड ब्वॉयफ़्रेंड जैद दरबार का मनाया जन्मदिन, कहा- आप मेरे लिए एक ‘ब्लेसिंग’ हैं
Apoorva Singh लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीSat, 24 Oct 2020 07:10 PM
हमें फॉलो करें

बिग बॉस से निकलने के बाद एक्ट्रेस गौहर खान ने अपने रूमर्ड ब्वॉयफ़्रेंड जैद दरबार के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने जैद को खुद के लिए एक ‘ब्लेसिंग’ बताया है। फोटो में दोनों ने एक कलर के कपड़े पहने हैं।

गौहर ने इंस्टाग्राम पर जैद को अपनी खुशियों की वजह बताते हुए फोटो शेयर की है। उन्होंने लिखा, “आप सबसे अमेजिंग (हॉट भी) इंसान हैं। आपके साथ नासमझ होना आसान होता है। आपके साथ मैं खुलकर हंसती हूं, आपकी केयरिंग साइड, फोटोज क्लिक करने से पहले मेरे बाल ठीक करना, यह आपको बेस्ट बनाता है। मैं दिल से आपके जन्मदिन पर आपके लिए प्रार्थना करती हूं। बर्थडे ब्वॉय, जैद आप मेरे लिए एक ब्लेसिंग हैं। आपको जीवन में सारी खुशियां, अच्छी सेहत और सफलता मिले। आमीन ...आपका आने वाला साल शानदार रहे।”

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by GAUAHAR KHAN (@gauaharkhan) on

बता दें, गौहर ‘सीनियर’ के रूप में बिग बॉस 14 का हिस्सा थीं, जिसमें उनके साथ सिद्धार्थ शुक्ला और हिना खान थे। 2 हफ्ते के बाद यह सभी बिग बॉस से बाहर आ गए थे। जैद ने गौहर के आने पर एक प्यारी-सी इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ उनका घर में स्वागत किया था। गौहर के साथ फोटो शेयर करते हुए जैद ने लिखा था, “स्वागत है क्वीन! आपको जिन्दगी में और अधिक सफलता और शक्ति मिले।"

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Zaid Darbar (@zaid_darbar) on

हालांकि दोनों ने ही अपने रिलेशन को ऑफिशियल नहीं किया है लेकिन कुछ दिन पहले जैद दरबार के पिता म्यूज‍िक कंपोजर इस्माइल दरबार का इनके रिलेशन पर रिएक्शन आया था। उन्होंने ही दोनों का रिलेशनशिप स्टेटस कन्फर्म किया है। साथ ही टाइम्स ऑफ इंड‍िया को दिए इंटरव्यू में शादी को लेकर हां में जवाब दिया था। 

इस्माइल ने कहा था कि अगर जैद और गौहर शादी करना चाहते हैं तो मैं दोनों को आशीर्वाद क्यों नहीं दूंगा? दोनों बच्चे रिलेशनशिप में हैं। जैद 29 के हैं और उन्हें पता है कि क्या करना चाहिए। इस्माइल ने आगे बताया था कि जैद ने गौहर खान संग रिलेशनशिप की बात अपनी स्टेप मॉम आयशा को फोन कर बताई थी। अगर जैद खुश हैं तो मैं भी खुश हूं।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें