Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़From Priyanka Nick to Saif Kareena This Is How These 15 Couples Celebrate New Year 2019

PHOTOS: प्रियंका-निक से लेकर सैफ-करीना तक, इन 15 कपल्स ने ऐसे मनाया NEW YEAR

1. प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस... प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने स्विट्डरलैंड में एक-दूसरे को किस करते हुए नए साल का स्वागत किया। ये शादी के बाद दोनों का पहला न्यू ईयर था। जहां निक जोनस के भाई जो जोनस...

लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्ली।Wed, 2 Jan 2019 06:02 PM
हमें फॉलो करें

1. प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस...
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने स्विट्डरलैंड में एक-दूसरे को किस करते हुए नए साल का स्वागत किया। ये शादी के बाद दोनों का पहला न्यू ईयर था। जहां निक जोनस के भाई जो जोनस और उनकी गर्लफ्रेंड सोफी टर्नर भी उनके साथ हैं।

 Bollywood New Year, Year 2019, Bollywood Couples New Year Celebration,
 

2. आलिया भट्ट-रणबीर कपूर...
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं। जहां ऋषि कपूर अपना इलाज करवा रहे हैं। नए साल के मौके पर इन सभी ने एक साथ सेलिब्रेशन किया। इस सेलिब्रेशन की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिनमें आलिया और कपूर फैमिली की केमिस्ट्री देखने लायक है। सभी इन तस्वीरों मे बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

 Bollywood New Year, Year 2019, Bollywood Couples New Year Celebration,

3. मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर...
मलाइका और अर्जुन ने फैमिली मेंबर्स के साथ मुंबई में नया साल मनाया। इस दौरान ये दोनों हाथों में हाथ डाले नजर आए। ऐसा पहली बार था जो दोनों खुलेआम इस तरह दिखे। दिलचस्प बात ये है कि ये पार्टी अर्जुन कपूर के चाचा और एक्टर संजय कपूर ने रखी थी। लेकिन जिस तरह दोनों यहां बेधड़क नजर आए उससे ये साफ होता है कि जल्द ही दोनों अपने रिश्ते को लेकर कोई खुलासा कर सकते हैं।

 Bollywood New Year, Year 2019, Bollywood Couples New Year Celebration,

4. करीना कपूर-सैफ अली खान...
करीना कपूर और सैफ अली खान ने बेटे तैमूर के स्विट्जरलैंड के गस्ताद शहर में नए साल का जश्न मनाया। इस मौके पर दोनों रॉयल लुक में नजर आए। जहां करीना ब्लू ड्रेस में सेक्सी लग रही थीं। वहीं सैफ व्हाइट सूट में काफी हैंडसम लग रहे थे।

 Bollywood New Year, Year 2019, Bollywood Couples New Year Celebration,

5. अनुष्का शर्मा-विराट कोहली...
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने सिडनी में धूमधाम से नए साल का वेलकम करते दिखे। दोनों की फोटोज काफी वायरल हुईं।

 Bollywood New Year, Year 2019, Bollywood Couples New Year Celebration,

6. काजोल-अजय देवगन...
काजोल और अजय देवगन इस वक्त थाईलैंड में छुट्टियां मना रहे हैं। यहां दोनों के बच्चे भी इनके साथ है। 

 Bollywood New Year, Year 2019, Bollywood Couples New Year Celebration,

7. सोनम कपूर-आनंद आहूजा...
सोनम-आनंद का भी ये शादी के बाद पहला न्यू ईयर है। दोनों ने ये नया साल बाली में मनाया। दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री को दिखाती हुईं कई फोटोज सामने आई हैं।

 Bollywood New Year, Year 2019, Bollywood Couples New Year Celebration,

8. ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन...
ऐश्वर्या-अभिषेक ने बेटी आराध्या के साथ ये नया साल मनाया।

 Bollywood New Year, Year 2019, Bollywood Couples New Year Celebration,

9. दिशा पटानी-टाइगर श्रॉफ...
बॉलीवुड के क्यूट कपल दिशा और टाइगर ने ये खास दिन मालदीव में मनाया। जो इनका फेवरेट हॉलिडे डेस्टीनेशन है। दोनों अक्सर यहां वेकेशन मनाते हैं।

 Bollywood New Year, Year 2019, Bollywood Couples New Year Celebration, Bollywood New Year, Year 2019, Bollywood Couples New Year Celebration,

10. शाहिद कपूर- मीरा राजपूत...
हाल ही में बेटे जैन के पिता बने शाहिद कपूर ने पत्नी मीरा और दोनों बच्चों के साथ मुंबई में ही नए साल का स्वागत किया।  

 Bollywood New Year, Year 2019, Bollywood Couples New Year Celebration,

11. संजय दत्त-मान्यता...
संजय दत्त और मान्यता भी बेटे शाहरान और बेटी इकरा के साथ पार्टी मूड में नजर आए।

 Bollywood New Year, Year 2019, Bollywood Couples New Year Celebration,

12. सनी लियोनी-डेनियल वीबर...
बॉलीवुड की हॉट सेनसेशन सनी लियोनी ने पति डेनियल वीबर के साथ धूमधाम से पार्टी करते हुए नया साल मनाया। हालांकि, इस मौके पर इनके बच्चे साथ नहीं दिखे।

 Bollywood New Year, Year 2019, Bollywood Couples New Year Celebration,

13. दिया मिर्जा-साहिल सिंघा...
दिया मिर्जा-साहिल सिंघा ने भी नए साल पर एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नया साल मनाया।

 Bollywood New Year, Year 2019, Bollywood Couples New Year Celebration,

14. फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर...
फरहान अख्तर ने दोनों बच्चों और रयूमर्ड गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेशन किया।

 Bollywood New Year, Year 2019, Bollywood Couples New Year Celebration,

15. दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह...
दीपिका और रणवीर भी दो दिन पहले ही न्यू ईय़र मनाने के लिए निकले थे। हालांकि, अभी तक इनके सीक्रेट वेकेशन का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन उम्मीद है कि दोनों किसी फॉरेन कंट्री में टाइम स्पेंड कर रहे हैं।

 Bollywood New Year, Year 2019, Bollywood Couples New Year Celebration,

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें