Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़from pooja bhatt and alia bhatt to sara ali khan and taimur ali khan know stars and their age gap between brother and sister - Entertainment News India

पूजा भट्ट से आलिया भट्ट, सारा अली खान से तैमूर तक, बॉलीवुड के इन स्टार्स भाई-बहनों के बीच है उम्र का बड़ा फासला

बॉलीवुड में कई पॉपुलर भाई-भाई, भाई-बहन और बहन-बहन की जोड़ी है। इन जोड़ियों को काफी पसंद किया जाता है। लेकिन इनके बीच का उम्र का फासला काफी दिलचस्प है। कोई 15, 16 तो कोई 21 या 25 साल बड़ा है।

Sushmeeta Semwal टीम लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीFri, 6 May 2022 04:50 PM
हमें फॉलो करें

बॉलीवुड में कई पॉपुलर भाई-बहन या भाई-भाई या फिर बहन-बहन की जोड़ी है। फैंस उनकी जोड़ियों को काफी पसंद करते हैं। हालांकि कई ऐसे भाई-बहन भी हैं जिनके बीच उम्र का फासला काफी बड़ा है। कुछ के बीच 15 या 16 साल का तो कुछ के बीच में 21 और 25 साल तक का उम्र का फासला है। आज हम आपको बताते हैं बॉलीवुड के पॉपुलर भाई-बहन या भाई-भाई और उनके बीच उम्र के फासले के बारे में। इस लिस्ट में सनी देओल, ईशा देओल से लेकर पूजा भट्ट और आलिया भट्ट और सारा अली खान, तैमूर अली खान तक शामिल हैं।  

पूजा- आलिया भट्ट

पूजा भट्ट और आलिया भट्ट स्टेप सिस्टर हैं। पूजा भट्ट, महेश भट्ट और किरण भट्ट की बेटी हैं। वहीं आलिया भट्ट, महेश और सोनी राजदान की बेटी हैं। पूजा और आलिया में 21 साल का फासला है।

सलमान खान- अर्पिता

सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा को गोद लिया गया था। अर्पिता सबसे छोटी हैं तो सलमान और अर्पिता में 24 साल का फासला है।

आर्यन-अबराम

शाहरुख खान के सबसे बड़े बेटे हैं अबराम खान फिर उनकी बेटी हैं सुहाना और सबसे छोटे हैं अबराम। शाहरुख के बड़े बेटे और छोटे बेटे में यानी कि आर्यन और अबराम के बीच में 16 साल का फासला है।

सारा अली खान-तैमूर अली खान

सैफ अली खान के 4 बच्चे हैं सारा अली खान, इब्राहिम, तैमूर और जेह। सारा और इब्राहिम, सैफ और अमृता के बच्चे हैं। वहीं तैमूर और जेह, सैफ और करीना के। तो सारा और तैमूर भले ही सौतेले भाई-बहन हैं, लेकिन सारा, तैमूर को सगे भाई से ज्यादा प्यार करती हैं। सारा और तैमूर के बीच में 21 साल का उम्र का फासला है।

शाहिद कपूर-ईशान खट्टर

शाहिद कपूर, पंकज कपूर और नीलिमा अजीम के बेटे हैं। नीलिमा ने फिर राजेश खट्टर से शादी की थी और दोनों का बेटा है ईशान खट्टर। तो शाहिद और भाई ईशान के बीच 15 साल का उम्र का फासला है।

अर्जुन कपूर-खुशी

अर्जुन कपूर, अंशुला, जाह्नवी और खुशी के भाई हैं। अर्जुन कपूर की सबसे छोटी बहन हैं खुशी कपूर। अर्जुन और खुशी में 15 साल का फासला है।

सनी देओल- ईशा

धर्मेंद्र और उनकी पहली पत्नी प्रकाश गौर के 4 बच्चे हैं सनी देओल, बॉबी देओल और 2 बेटी विजीता और अजीता। वहीं धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की 2 बेटियां हैं ईशा और अहाना देओल। सनी देओल और ईशा के बीच में 25 साल का उम्र का फासला है।
 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें