Hindi NewsEntertainment Newsfrom natasa stankovic to amy jackson these bollywood actresses got pregnant before marriage

नताशा स्टैनकोविक से लेकर एमी जैक्शन तक, ये बॉलीवुड एक्ट्रेसेस शादी से पहले हुईं प्रेग्नेंट

बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टैनकोविक ने हाल ही में सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि वह मां बनने वाली हैं। उन्होंने क्रिकेटर हार्दिक पंड्या से सिर्फ सगाई की है शादी नहीं। हालांकि, बॉलीवुड में ऐसा...

नताशा स्टैनकोविक से लेकर एमी जैक्शन तक, ये बॉलीवुड एक्ट्रेसेस शादी से पहले हुईं प्रेग्नेंट
Kamta Prasad लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीSun, 7 June 2020 12:11 AM
हमें फॉलो करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टैनकोविक ने हाल ही में सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि वह मां बनने वाली हैं। उन्होंने क्रिकेटर हार्दिक पंड्या से सिर्फ सगाई की है शादी नहीं। हालांकि, बॉलीवुड में ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब कोई एक्ट्रेस शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हुई है। इससे पहले भी कई एक्ट्रेसेस शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो चुकी हैं। आइये आज इन एक्ट्रेसेस के बारे में जानते हैं।

नताशा स्टैनकोविक 

A post shared by Nataša Stanković✨ (@natasastankovic__) on

बॉलीवुड एक्टर नताशा स्टेनकोविक ने क्रिकेट स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या से नए साल पर सगाई की थी। हाल ही में नताशा ने इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैंस को बताया कि वह नताशा प्रेग्नेंट हैं। नताशा ने फोटो शेयर कर अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट किया था।

एमी जैक्शन

A post shared by Amy Jackson (@iamamyjackson) on

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार फिल्म 'सिंह इज ब्लिंगल' और फिल्म 2.0 में नजर आ चुकी एक्ट्रेस एमी जैक्सन पिछले साल मां बनी थीं। उन्होंने एक बेबी बॉय को जन्म दिया था। एमी ने जॉर्ज के साथ सिर्फ सगाई की है लेकिन अभी तक सगाई नहीं की है।

नीना गुप्ता

A post shared by Neena Gupta (@neena_gupta) on

बॉलीवुड की फेमस अदाकारा नीना गुप्ता क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ रिलेशनशिप में रहीं। इस दौरान वह प्रेग्नेंट हो गईं और बिना शादी के ही 1989 में बेटी मसाबा को जन्म दिया।

नेहा धूपिया

A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia) on

नेहा धूपिया और अंगद बेदी की शादी ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। दोनों की गुपचुप तरीके से हुई शादी ने सभी को चौंका दिया था। एक शो के दौरान अंगद ने बताया था कि नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं। साथ ही उन्होंने कहा कि जब अंगद और नेहा ने ये बात अपने माता-पिता को बताई थी तो उन्हें बहुत डांट पड़ी थी। 

सारिका

A post shared by @ shrutzhaasan on

शादीशुदा होने के बावजूद कमल हासन एक्ट्रेस सारिका के साथ रिलेशन में थे। कमल ने अपनी पहली पत्नी से तलाक लेकर सारिका के साथ रहना शुरू कर दिया। इसी दौरान खबर आई कि सारिका प्रेग्नेंट हैं। फिर उन्होंने बेटी श्रुति हासन को जन्म दिया। इसके बाद दोनों ने शादी की। 

कोंकणा सेन शर्मा

A post shared by South Indian Celebrities (@celebrities_southindia) on

एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा ने ब्वॉयफ्रेंड रणवीर शौरी से अचानक शादी की थी। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों ने घोषणा की थी कि वे जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। कहा जाता है कि प्रेग्नेंसी के चलते ही कोंकणा ने जल्द शादी की थी।

श्रीदेवी

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

❤️

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी शादी से पहले ही प्रेंग्नेंट हो गई थीं। उन्होंने जब बोनी कपूर से शादी की थी तब वे उस समय 7 महीने की प्रेग्नेंट थीं। शादी के कुछ महीने श्रीदेवी ने पहली बेटी जाह्नवी कपूर को जन्म दिया था। 

अमृता अरोड़ा

A post shared by Amrita Arora (@amuaroraofficial) on

अमृता अरोड़ा ने 2009 में बिजनसमैन शकील से शादी की थी। खबरों की मानें तो अमृता शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। शादी के बाद उन्होंने जल्द ही घोषणा की कर दी थी कि वह मां बनने वाली हैं। 

 

 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें