Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़from amitabh to rekha bollywood celebs spotted at antilia for ganpati bappa darshan

अमिताभ-रेखा समेत एंटीलिया में गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचे सेलेब्स

ब‍िजनेसमैन मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में धूमधाम से गणेश उत्सव मनाया गया। इस दौरान बॉलीवुड जगत के सभी सेलेब्स शामिल हुए। अमिताभ बच्चन पत्नी जया बच्चन और बेटे अभिषेक बच्चन के साथ पहुंचे। तीनों ने...

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीTue, 3 Sep 2019 01:35 PM
हमें फॉलो करें

ब‍िजनेसमैन मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में धूमधाम से गणेश उत्सव मनाया गया। इस दौरान बॉलीवुड जगत के सभी सेलेब्स शामिल हुए। अमिताभ बच्चन पत्नी जया बच्चन और बेटे अभिषेक बच्चन के साथ पहुंचे। तीनों ने इस दौरान क्रीम कलर के ट्रेडिशनल आउटफिट्स पहने थे। जया ने जहां क्रीम कलर की साड़ी पहनी थी तो बिग बी ने क्रीम कलर का कुर्ता पहना था। वहीं अभिषेक ने क्रीम कुर्ते के साथ येलो जैकेट पहनी थी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

रेखा भी यहां गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं। रेखा इस दौरान काफी खूबसूरत लग रही थीं। रेखा ने गोल्डन और बैंगनी कलर की साड़ी पहनी थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

विद्या बालन पति सिद्धार्त रॉय कपूर के साथ पहुंचीं। इस दौरान विद्या ने जहां ऑरेंज कलर की साड़ी पहनी थी तो वहीं सिद्धार्थ ने येलो कलर का कुर्ता पहना था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

कृति सनन भी बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं। कृति ने इस दौरान जो साड़ी पहनी थी उसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

कैटरीना कैफ बहन इसाबेल कैफ के साथ पहुंचीं। कैटरीना ने जहां पीच कलर का आउटफिट पहना था तो इसाबेल डार्क पिंक कलर के आउटफिट में पहुंचीं। दोनों बहनें काफी खूबसूरत लग रही थीं।

सुनील शेट्टी पत्नी के साथ दर्शन करने पहुंचे। सुनील ने लाइट ब्लू कलर का कुर्ता पहना था तो उनकी पत्नी ने बैंगनी कलर का खूबसूरत कुर्ता पहना था। दोनों की जोड़ी साथ में बहुत प्यारी लग रही थी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें