फोटो गैलरी

Hindi News Entertainment News former miss world and actress yukta mukhi life sad Story

Shocking: एक्ट्रेस और मिस वर्ल्ड युक्ता मुखी के साथ पति ने की हैवानियत

पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस युक्ता मुखी आज फिल्मों से दूर हैं। मिस वर्ल्ड का खिताब पाने के बाद एक वक्त में युक्ता बॉलीवुड और मॉडलिंग की दुनिया में छा गई थीं।

Farha.fatimaलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 10 Jun 2017 03:58 PM

Shocking: एक्ट्रेस और मिस वर्ल्ड युक्ता मुखी के साथ पति ने की हैवानियत

Shocking: एक्ट्रेस और मिस वर्ल्ड युक्ता मुखी के साथ पति ने की हैवानियत1 / 2

पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस युक्ता मुखी आज फिल्मों से दूर हैं। मिस वर्ल्ड का खिताब पाने के बाद एक वक्त में युक्ता बॉलीवुड और मॉडलिंग की दुनिया में छा गई थीं। युक्ता ने नवंबर 2008 में नागपुर के मशहूर बिजनेसमैन प्रिंस तुली से शादी की थी।

युक्ता ने 3 जुलाई 2013 को पति प्रिंस तुली के खिलाफ मुंबई के अंबोली थाने में दहेज उत्पीड़न और अननेचुरल सेक्स का मामला दर्ज कराया था। उन्होंने अपनी शिकायत में पति पर परेशान करने और मारपीट करने का आरोप लगाया था। 

युक्ता ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद ‘प्यासा’ फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की लेकिन फिल्म कमाल नहीं दिखा सकी। बाद में भी युक्ता ने  काम किया लेकिन उनकी कोई भी फिल्म हिट नहीं हुई और धीरे-धीरे उन्हें काम मिलना बंद हो गया।

आगे की स्लाइड में युक्ता पर कैसे कैसे अत्याचार करता था प्रिंस तुली...

Shocking: एक्ट्रेस और मिस वर्ल्ड युक्ता मुखी के साथ पति ने की हैवानियत

Shocking: एक्ट्रेस और मिस वर्ल्ड युक्ता मुखी के साथ पति ने की हैवानियत2 / 2

सितंबर 2008 में मुंबई के फाइव स्टार होटल में युक्ता और प्रिंस की सगाई और इसी साल नवंबर में नागपुर के गुरूद्वारे में सिख रीति-रिवाज से उनकी शादी हुई थी। यह शादी पांच साल भी नहीं चली। जुलाई 2013 में प्रिंस तुली से युक्ता का अलगाव हुआ और जून 2014 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया। 

युक्ता ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनका हसबैंड उन्हें जानवरों की तरह पीटता था। उसकी फैमिली नहीं चाहती थी कि मैं फिल्मों में काम करूं। रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने अपनी शिकायत में पति पर परेशान करने और मारपीट करने का भी आरोप लगाया था। युक्ता ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनका हसबैंड उन्हें जानवरों की तरह पीटता था। युक्ता ने दहेज उत्पीड़न के अलावा अननेचुरल सेक्स का मामला भीव दर्ज कराया था।

एक्सीडेंट: डल झील में गिरने से बाल-बाल बची दंगल गर्ल जायरा वसीम की गाड़ी

प्रिंस तुली और युक्ता मुखी का एक बेटा भी है, जिसकी कस्टडी अब युक्ता के पास है। वह नई दिल्ली में Fat Mookhey Burger नाम से रेस्त्रां चेन चलाती हैं। उनका परफ्यूम बिजनेस और फैशन स्टोर 'युक्ता मुखी सिडक्शन' भी है।

युक्ता और उनका बेटा-

yukta mukhi