अलविदा 2018: इन 5 बड़ी शादियों ने इस साल बटोरी सुर्खियां
ये साल शादियों के नाम रहा। इस साल कई स्टार्स ने शादी की है। बॉलीवुड स्टार्स से लेकर टीवी स्टार्स तक इस साल ज्यादातर स्टार्स ने शादी की है जिनमें दीपिका-रणवीर, प्रियंका-निक और ईशा-आनंद भी शामिल हैं।...
ये साल शादियों के नाम रहा। इस साल कई स्टार्स ने शादी की है। बॉलीवुड स्टार्स से लेकर टीवी स्टार्स तक इस साल ज्यादातर स्टार्स ने शादी की है जिनमें दीपिका-रणवीर, प्रियंका-निक और ईशा-आनंद भी शामिल हैं। तो चलिए नजर डालते हैं इस साल कौन-कौन मैरिड क्लब में शामिल हुआ।
ईशा अंबानी-आनंद पीरामल
12 दिसंबर को बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी आनंद पीरामल से हुई। ईशा-आनंद की शादी इस साल की सबसे महंगी शादी थी। दोनों की शादी मुंबई में स्थित एंटीलिया में हुई। इससे पहले दोनों की प्री-वेडिंग सेरेमनी उदयपुर में हुई। इस सेरेमनी में बॉलीवुड-हॉलीवुड सेलिब्रिटीज से लेकर राजनेता तक शामिल हुए। हॉलीवुड सिंगर बेयोंसे संगीत में स्पेशल परफॉर्मेंस देने के लिए भारत आई थीं।
दीपिका-रणवीर
बॉलीवुड के क्यूट कपल्स में से एक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14-15 नवंबर को इटली में कोंकणी और हिन्दु रीति रिवाज से शादी की। दोनों की शादी को लेकर फैन्स में काफी एक्साइटमेंट थी। दोनों ने भले ही अपनी शादी में किसी बॉलीवुड स्टार को नहीं बुलाया, लेकिन मुंबई में दोनों ने बॉलीवुड स्टार्स के लिए रिसेप्शन पार्टी रखी थी। इस दौरान सभी स्टार्स आए और सभी ने इस पार्टी में खूब मस्ती की थी जिसके कई वीडियोज वायरल हुए थे।
प्रियंका-निक
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 1-2 दिसंबर को ईसाई और हिन्दु रीति रिवाज से शादी की। दोनों की शादी में अंबानी परिवार के साथ सिर्फ करीबी दोस्त मौजूद थे। दोनों की शादी में भी कोई बॉलीवुड से नहीं आया था। शादी के बाद दोनों ने 4 दिसंबर को दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी दी थी। इस पार्टी में पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल थे। लेकिन अब दोनों बॉलीवुड दोस्तों को 20 दिसंबर को रिसेप्शन पार्टी देंगे।
सोनम-आनंद
सोनम कपूर और आनंद अहुजा ने इसी साल मई में शादी की थी। सोनम और आनंद की शादी उनके मौसी के घर बांद्रा से हुई थी। बता दें कि दोनों की शादी बहुत ही सिंपल और सोबर तरीके से हुई। दोनों की शादी में कुछ स्टार्स शामिल हुए थे, लेकिन दोनों के रिसेप्शन में पूरा बॉलीवुड आया था।
कपिल शर्मा-गिन्नी चतरथ
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने 12 दिसंबर को गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से शादी की थी। ये शादी जालंधर में हुई। इस शादी में भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक, सुमोना चक्रवर्ती समेत उनके कई कॉमेडियन दोस्त आए थे। शुक्रवार को कपिल ने अपने परिवार वालों को रिसेप्शन पार्टी दी और अब वो 24 दिसंबर को मुंबई में रिसेप्शन पार्टी देंगे। इस पार्टी में मनोरंजन इंडस्ट्री के कई स्टार्स नजर आ सकते हैं।