Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़FIR against Rishi Kapoor for posting nude image of child on Twitter

SHOCKING: ऋषि कपूर की इस पोस्ट पर मचा हल्ला, फिर शेयर किया...

अपने कॉन्ट्रोवर्शियल ट्वीट्स की वजह से सुर्खियों में रहने वाले एक्टर ऋषि कपूर एक बार फिर विवादों

लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीSun, 27 Aug 2017 11:45 AM
हमें फॉलो करें

ऋषि कपूर का विवादित पोस्ट

1 / 2

अपने कॉन्ट्रोवर्शियल ट्वीट्स की वजह से सुर्खियों में रहने वाले एक्टर ऋषि कपूर एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। मगर इस बार विवाद की वजह कोई ट्वीट नहीं बल्कि एक फोटो है। जी हां, ऋषि इस बार एक बच्चे की न्यूड फोटो शेयर करके फंस गए हैं। मुंबई की एक गैरसरकारी संस्था 'जय हो' फाउंडेशन के जनरल सेक्रटरी और एडवोकेट आदिल खत्री ने इस मामले में ऋषि कपूर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन पर पोर्नोग्रफिक इमेज शेयर करने का इल्जाम लगा है। 

अनुष्का का ये फैन संभालेगा श्रीलंकाई टीम की कमान, टीम विराट से आज होगा मुकाबला

क्या है फोटो में...
दरअसल ऋषि ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक बच्चे की न्यूड फोटो पोस्ट की थी जिसमें वह बच्चा बिना कपड़ों के हेडफोन लगाए खड़ा था। पोस्ट करने के कुछ देर बाद ही ये फोटो वायरल हो गई। कुछ लोगों ने इसे मजेदार बताया तो कुछ को ये बुरी लगी। 

आगे की स्लाइड में देखिए ऋषि का विवादित वीडियो और पढ़िए शिकायत के बाद क्या किया उन्होंने...

Oh No: बच्ची का वीडियो शेयर कर फंसे विराट कोहली, राष्ट्रीय बाल आयोग में हुई शिकायत

ऋषि कपूर ने बाद में ये पोस्ट डिलीट कर दी...

2 / 2

मीडिया से बातचीत के दौरान खत्री ने बताया कि उन्होंने मुंबई पुलिस कमिश्नर के साथ ही मुंबई साइबर सेल और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को भी ऋषि कपूर के खिलाफ शिकायत भेजी है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि ऋषि के बहुत सारे लोग फॉलो करते हैं। इसका मतलब यह हुआ कि यह फोटो उन सभी लोगों के बीच सर्कुलेट हो गई। इस शिकायत के बाद ऋषि ने यह विवादित पोस्ट ट्विटर से हटा दिया है। 

इसके बाद ऋषि ने शनिवार रात को फिर से एक वीडियो शेयर किया जिसे लेकर विवाद शुरू हो गया है। इस वीडियो में एक बच्चा अपने से बड़ी उम्र की महिला के साथ बदतमीजी करता है। इस पर कुछ लोगों को कहना है कि उनके ये वीडियो देखकर बच्चों पर बुरा असर पड़ेगा।

 

ऐप पर पढ़ें