FIFA World Cup 2022: फाइनल में मौजूद रहेंगी दीपिका पादुकोण, मिली बड़ी जिम्मेदारी
दीपिका पादुकोण कान्स से लेकर हॉलीवुड तक में परचम फहरा चुकी हैं। अब दीपिका को फीफा विश्वकप 2022 के फाइनल मुकाबले से पहले एक खास जिम्मेदारी मिली है। इसी सिलसिले में वह कतर में मौजूद रहेंगी।

इस खबर को सुनें
दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। साथ ही वो कान्स फिल्म फेस्टिवल से लेकर हॉलीवुड तक में परचम फहरा चुकी हैं। उनकी पहचान ग्लोबल स्टार की बन गई है। यही वजह है कि अब दीपिका को फीफा विश्वकप 2022 के फाइनल मुकाबले से पहले एक खास जिम्मेदारी मिली है। दीपिका कतर जाएंगी। वह फीफा विश्वकप ट्रॉफी के अनावरण के लिए मौजूद रहेंगी।
स्टेडियम में ट्रॉफी का करेंगी अनावरण
सूत्रों के मुताबिक, दीपिका खचाखच भरे स्टेडियम में ट्रॉफी का अनावरण करेंगी। फीफा के इतिहास में यह दुर्लभ मौका है जब किसी भारतीय या अंतरराष्ट्रीय एक्टर को यह सम्मान मिला है। फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल 18 दिसंबर 2022 को कतर के लुसैल (Lusail) आइकॉनिक स्टेडियम में होगा।
'फाइटर' की शूटिंग खत्म कर लौटीं
दीपिका पादुकोण को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। वह असम में ‘फाइटर‘ की शूटिंग खत्म करके लौटी थीं। फिल्म में वह ऋतिक रोशन के अपोजिट हैं। रिपोर्ट के मुताबिक जल्द ही वह ‘पठान‘ के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग करेंगी। ‘पठान‘ जनवरी 2023 में रिलीज होगी।
कई फिल्में पाइपलाइन में
दीपिका की आने वाली अन्य फिल्मों में रोहित शेट्टी की ‘सर्कस‘ है जिसमें वह कैमियो कर रही हैं। शाहरुख खान और जॉन अब्राहिम के साथ ‘पठान‘ हैं। दीपिका की एक अन्य फिल्म ‘प्रोजेक्ट के‘ है। इसमें प्रभास, अमिताभ बच्चन और दिशा पाटनी अहम किरदार में हैं। शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान‘ में दीपिका कैमियो करती दिखेंगी।