फातिमा सना शेख बोलीं- जब पता चला शाहरुख शादीशुदा हैं तो बहुत रोई थी
दंगल गर्ल फातिमा सना शेख ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि जब उन्हें पता चला था कि शाहरुख खान की शादी हो गई तो उनका दिल टूट गया था। बता दें कि फातिमा ने साल 2001 में फिल्म वन टू का फोर में...
दंगल गर्ल फातिमा सना शेख ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि जब उन्हें पता चला था कि शाहरुख खान की शादी हो गई तो उनका दिल टूट गया था। बता दें कि फातिमा ने साल 2001 में फिल्म वन टू का फोर में शाहरुख के साथ काम किया था। फातिमा ने हाल ही में फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में कहा, शाहरुख को इस बात का अंदाजा नहीं था कि 5 साल का यह बच्चा उनसे कितना प्यार करता है।
फातिमा ने इस दौरान बताया कि सेट पर सबसे छोटे होने की वजह से उनको काफी अटेंशन मिलती थी।
फातिमा ने आगे बताया, मुझे एक दिन पता चला कि शाहरुख की शादी हुई है तो मेरा दिल टूट गया था। मैं उस दिन बहुत रोई थी। मुझे उस वक्त ऐसा लगा था जैसा मेरा ब्रेकअप हो गया। मुझे सच में बहुत बुरा लगा था।
फातिमा की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो आमिर खान की फिल्म दंगल से उन्हें काफी पॉप्युलैरिटी मिली थी। इस फिल्म के बाद वह ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ आमिर खान और अमिताभ बच्चन लीड रोल में थे। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।
अब फातिमा फिल्म लूडो में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में फातिमा के साथ राजकुमार राव, अभिषेक बच्चन, सान्या मल्होत्रा, आदित्य रॉय कपूर, पंकज त्रिपाठी, रोहित सराफ और टीवी एक्ट्रेस आशा नेगी नजर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।