फेमस शेफ विकास खन्ना ने ऋषि कपूर के लिए बनाया खाना, खुश होकर एक्टर ने किया ट्वीट
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) नीतू सिंह (Neetu Singh) और अनुपम खेर के लिए सेलेब्रिटी शेफ विकास खन्ना (Vikas Khanna) ने खुद अपने हाथों से स्वादिष्ट खाना बनाया। इस बात का खुलासा खुद...
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) नीतू सिंह (Neetu Singh) और अनुपम खेर के लिए सेलेब्रिटी शेफ विकास खन्ना (Vikas Khanna) ने खुद अपने हाथों से स्वादिष्ट खाना बनाया। इस बात का खुलासा खुद एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर करते हुए किया है। ऋषि कपूर की इस फोटो में उनके अलावा नीतू, अनुपम खेर और विकास खन्ना दिखाई दे रहे हैं।
ऋषि कपूर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि अपने सभी मेहमानों के लिए व्यक्तिगत रूप से बनाए गए जायकेदार भोजन के लिए 'शेफ सुप्रीम' विकास खन्ना आपका धन्यवाद। एहसास हुआ कि हम भी आपस में एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। 'मास्टरशेफ' पर मिलते हैं। बॉन वोयेज (गुडबाय और शुभकामनाएं)।
Thank you “Chef Supreme” Vikas Khanna,for a sumptuous meal you prepared for all your guests,personally. Realised we are related too. See you on Masterchef. Bon Voyage! pic.twitter.com/aCzxYb4EC8
— Rishi Kapoor (@chintskap) August 21, 2019
विकास ने भी इसी तस्वीर को शेयर करते हुए कहा कि ऋषि के लिए भोजन तैयार कर वह खुद को सम्मानित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने लिखा, 'सबसे प्यारे ऋषि ,नीतू सिंह और अनुपम खेर। आपके अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों की कामना करता हूं। आप सभी के लिए खाना बनाकर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। भोजन और फिल्मों के लिए भारत का पहला परिवार (एंबेसडर) और अंदाजा लगाइए। मैं कपूर खानदान से जुड़ा हुआ हूं।