फोटो गैलरी

Hindi News Entertainment NewsEXCLUSIVE The Vaccine War Actress Pallavi Joshi reaction on how it feels to work with The Kashmir Files Fame husband Vivek Agnihotri

EXCLUSIVE: पति विवेक अग्निहोत्री संग काम करने पर पल्लवी जोशी बोलीं- 'फर्क नहीं पड़ता है कि..'

द वैक्सीन वॉर में एक बार फिर से पति विवेक अग्निहोत्री संग पल्लवी जोशी काम करती नजर आएंगी। ऐसे में हिन्दुस्तान संग बातचीत में उन्होंने दोनों की कैमिस्ट्री पर बात की। पल्लवी ने कहा कि अब फर्क नहीं पड़ता

EXCLUSIVE: पति विवेक अग्निहोत्री संग काम करने पर पल्लवी जोशी बोलीं- 'फर्क नहीं पड़ता है कि..'
Avinash Singh Palलाइव हिन्दुस्तान,मुंबईSat, 23 Sep 2023 10:45 AM
ऐप पर पढ़ें

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' को लेकर दर्शकों में एक्साइटमेंट है, जिसकी वजह विवेक की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स'है। 'द कश्मीर फाइल्स' को दर्शकों का तगड़ा सपोर्ट मिला था और फिल्म ने ताबड़तोड कमाई की थी। ऐसे में अब फिल्म द वैक्सीन वॉर को लेकर चर्चा जारी है। फिल्म में एक बार फिर से पल्लवी जोशी नजर आएंगी। ऐसे में हिन्दुस्तान संग बातचीत में पल्लवी जोशी ने बताया कि पति के साथ काम करना आसान होता है या मुश्किल?

शादी के पहले से काम करते आए हैं...
हिन्दुस्तान ने पल्लवी जोशी संग इंटरव्यू के दौरान पूछा कि पति विवेक अग्निहोत्री संग किसी फिल्म में काम करना आसाना होता है या मुश्किल? इस सवाल पर पल्लवी कहती हैं, 'जब रिश्ता नया-नया होता है, चाहें पर्सनली हो या फिर प्रोफेशनली। तब दोनों ही लोग इसको लेकर काफी कॉन्शियस(सचेत) रहते हैं।मैं और विवेक शादी के पहले ही साथ काम करते आए हैं। तो हमारे बीच जो एक प्रोफेशनल ऑकवर्डनेस (असहज-अजीब महसूस करना) थी, वो पहले ही खत्म हो गई थी। 

कभी पति-पत्नी तो कभी प्रोफेशनली...
पल्लवी आगे कहती हैं, 'जो पर्सनली था, वो भी दो साल में करीब सब ठीक हो गया था।जब शादी के बाद हमने काम शुरू किया तो दो दोस्त नहीं, गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड नहीं बल्कि पति पत्नी काम कर रहे थे। तो वो एक अलग इक्वेशन था। यहां पहुंचते पहुंचते अब हमारी सभी इक्वेशन सही हो चुके हैं। कभी कभी हम पति पत्नी की तरह सेट पर बात करते हैं तो कभी एक दम प्रोफेशनली बिहेव करते हैं।' 

सभी को पता है कि हमारा रिश्ता क्या है...
जवाब के आखिर में पल्लवी कहती हैं,'अब हमें किसी भी तरह की बाउंड्री खींचने की जरूरत नहीं पड़ती है, क्योंकि सभी को पता है कि हमारा रिश्ता क्या है। हम एक दूसरे के लिए खुली किताब हैं। तो अब मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि मैं अपने पति के साथ शूटिंग सेट पर काम कर रही हूं। हालांकि शुरू-शुरू में पड़ता था।' गौरतलब है कि पल्लवी जोशी और विवेक अग्निहोत्री की शादी साल 1997 में हुई थी और कपल के दो बच्चे भी हैं। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें