OMG: ईशा गुप्ता ने ईवेंट में पहनी ऐसी ड्रेस की हो गई ट्रोल, फैंस बोले.
अपनी हॉट फोटोशूट को लेकर चर्चा में रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता एक बार फिर से सुर
इवेंट में साड़ी पहन कर पहुंची ईशा
अपनी हॉट फोटोशूट को लेकर चर्चा में रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता एक बार फिर से सुर्खियों में है। एक बार फिर उनके सुर्खियों में रहने की वजह है उनकी ड्रेस। लेकिन इस बार वह किसी वेस्ट्रन ड्रेस की वजह से नहीं बल्कि अपने इंडियन लुक को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रही हैं।
B'DAY SPL: तो क्या प्रेग्नेंट श्रीदेवी की खातिर बोनी कपूर ने पत्नी को दे दिया था तलाक
PICS: रणबीर के साथ भारत लौटी ये मिस्ट्री गर्ल, आखिर माजरा क्या है!
दरअसल, हाल ही में ईशा गुप्ता मुंबई के एक इवेंट 'नमस्ते अमेरिका' में पहुंची। इंडिया को रिप्रेजेंट कर रहीं ईशा इवेंट के दौरान साड़ी में नजर आईं। वाइट और येलो कलर की साड़ी में ईशा वाकई बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। लेकिन फैंस ने उन्हें साड़ी पहनने को लेकर भी ट्रोल करने से नहीं छोड़ा।
आगे की स्लाइड में जानें फ्रेंड्स ने कैसे किया उन्हें ट्रोल...
फैंस ने कॉमेंट में की छिंटा कसी
ईशा गुप्ता वैसे तो अकसर अपने हॉट और बोल्ड फोटोशूट को लेकर चर्चा में रहती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने साड़ी पहनी। लेकिन ट्रोलर्स ने उन्हें इस बात पर भी छिंटा-कसी करने में कोई कमी नहीं छोड़ी। किसी ने लिखा कि 'पू बनी पार्वती', तो किसी ने ईशा को बोला 'अच्छा तो मुझे पता नहीं था कि आप साड़ी भी पहनती हैं'। फैंस के ये कॉमेंट ईशा के दिल को छू गए और उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल के स्टेटस पर फैंस के कॉमेंट को शेयर कर डाला। सिर्फ कॉमेंट ही शेयर नहीं किया, बल्कि उन्होंने साथ में लिखा कि 'उन्हें कुछ समझदार फ्रेंड्स मिले हैं, आपको कैप्शन देखकर ही समझ आ जाएगा।' और साथ ही उन्होंने फैन के कॉमेंट को मार्क भी किया।

आगे की स्लाइड में पढ़ें क्यों कहते हैं ईशा को दक्षिणी अमेरिकी...
दक्षिणी अमेरिकी समझते हैं मुझे
मुंबई के इंडो-अमेरिकन एसोसियेशन फॉर ऑर्ट एंड कल्चर के कार्यक्रम नमस्ते अमेरिका में ईशा गुप्ता नजर आईं। वहां उन्होंने बताया कि अब बॉलीवुड हॉलीवुड की तरफ भाग रहा है। हॉलीवुड में बॉलीवुड को दुनिया की फेमस फिल्म इंडस्ट्री के रूप में पहचानने लगे हैं। इतना ही नहीं मैं जब भी वहां जाती हूं, लोगों को लगता है कि मैं दक्षिण अमेरिकी हूं। लेकिन जब मैं उन्हें अपना परिचय एक बॉलीवुड एक्ट्रेस के रूप में देती हूं, तो वह हैरान रह जाते हैं। तो ऐसा नहीं है कि सिर्फ हलीवुड ही भारत आ रहा है बल्कि बॉलीवुड का दायरा भी बड़ा होता जा रहा है।




