इमरान हाशमी ने अक्षय कुमार को बताया फरिश्ता, कहा- बेटे के कैंसर के वक्त सबसे पहले कॉल किया

Shrilata लाइव हिंदुस्तान, मुंबई
share

अक्षय कुमार के साथ इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) फिल्म ‘सेल्फी‘ में मुख्य भूमिका कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान इमरान ने अक्षय की जमकर तारीफ की। उन्होने कहा कि वह उनके लिए फरिश्ते की तरह हैं।

इमरान हाशमी ने अक्षय कुमार को बताया फरिश्ता, कहा- बेटे के कैंसर के वक्त सबसे पहले कॉल किया

फिल्म ‘सेल्फी‘ का ट्रेलर रविवार को लॉन्च किया गया। लॉन्चिंग इवेंट में पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही। अक्षय कुमार के साथ इमरान हाशमी फिल्म ‘सेल्फी‘ में मुख्य भूमिका कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान इमरान ने अक्षय की जमकर तारीफ की। उन्होने कहा कि वह उनके लिए फरिश्ते की तरह हैं। उनकी जिंदगी की मुश्किल घड़ी में अक्षय ही थे जो उनके साथ खड़े रहे। इमरान ने बताया कि वह हमेशा से उनके फैन रहे हैं। यहां उन्होंने अपने बेटे के हेल्थ को लेकर भी बात की।

अक्षय को बताया फरिश्ता
इमरान का बेटा अयान कैंसर सर्वाइवर है। अक्षय के बारे में उन्होंने कहा, ‘मैं एक फैन होने के नाते उन्हें फॉलो करता रहा हूं। मैं उनकी प्रशंसा करता हूं। यह मेरा प्रीविलेज है कि पिछले कुछ सालों में मुझे उन्हें जानने का मौका मिला। जब मेरे बेटे को हेल्थ इश्यूज थे तो वह सबसे पहले इंसान थे जिन्होंने मुझे फोन किया। वह मेरे और मेरे परिवार के साथ थे। मैं उन्हें तब बहुत उतना नहीं जानता था। अच्छे वक्त में आपके साथ बहुत से लोग होते हैं लेकिन बुरे वक्त में जो फरिश्ते आते हैं वह अक्षय हैं।‘

कई हीरो वाली फिल्मों पर क्या बोले
मल्टीस्टारर फिल्म को लेकर इमरान हाशमी ने कहा, ‘मेरे लिए कहानी मायने रखती है। यह मायने नहीं रखता है कि वह एक हीरो, दो हीरो और तीन हीरो वाली फिल्म है। मुझे नहीं पता कि बहुत सारी मल्टीस्टारर फिल्में क्यों नहीं बन रही हैं। ऐसी फिल्म बन रही हैं लेकिन और बननी चाहिए।

कब रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि ‘सेल्फी‘ में अक्षय-इमरान के अलावा नुसरत भरूचा औरर डायना पेंटी हैं। फिल्म का निर्देशन राज मेहता ने किया है। फिल्म 24 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों मे रिलीज होगी। 
 

Shrilata

लेखक के बारे में

Shrilata
लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।