जेल की सलाखों के पीछे नजर आए एल्विश यादव, फोटो देखकर फैंस को लगा झटका

Dec 15, 2023 05:44 pm ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

एल्विश यादव जिन्हें आपने अब तक यूट्यूब पर कमाल करते देखा है, वो अब एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रहे हैं। एल्विश की पहली वेब सीरीज गुड़गांव का पोस्टर रिलीज हो गया है जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा।

जेल की सलाखों के पीछे नजर आए एल्विश यादव, फोटो देखकर फैंस को लगा झटका

बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव ने धमाकेदार अनाउंसमेंट की है। यूट्यूबर होने के और गानों में परफॉर्म करने के बाद अब एल्विश एक्टर बन गए हैं। जी हां एल्विश की वेब सीरीज आने वाली है गुड़गांव। इस सीरीज के जरिए एल्विश का ओटीटी डेब्यू हो रहा है। उन्होंने सीरीज का पोस्टर भी शेयर किया है जिसमें उनके हाथ बंधे हुए हैं और वह जेल में नजर आ रहे हैं।

क्या है पोस्टर में
वहीं उनके पीछे पुलिस वाले नजर आ रहे हैं। पोस्टर शेयर कर एल्विश ने लिखा, गुड़गांव मेरी पहली वेब सीरीज बिग बॉस के बाद। आशा करता हूं कि आपको ये पसंद आएगा। फैंस इस पोस्टर को देखकर बहुत खुश हैं। सब कमेंट कर रहे हैं कि इंतजार नहीं हो रहा बस जल्दी सीरीज रिलीज हो जाए। तो कोई बोल रहा है कि बड़े प्लेटफॉर्म पर आपको परफॉर्म देखना बहुत एक्साइटेड होगा।

गूगल सर्च सेलेब्स में नंबर 5
एल्विश ने हाल ही में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। हाल ही में गूगल में सबसे ज्यादा किस सेलेब को सर्च किया गया कि लिस्ट आई और इसमें एल्विश पांचवे नंबर पर रहे हैं। एल्विश ने कई बॉलीवुड एक्टर्स को पीछे छोड़ दिया। इस लिस्ट में नंबर 1 पर कियारा आडवाणी, दूसरे पर शुभमन गिल, रचिन रविंद्र। इसके बाद मोहम्मद शमी और फिर 5वें नंबर पर एल्विश हैं।

नंबर 1 डिजिटल सेलिब्रिटी
वहीं टॉप 20 डिजिटल सेलेब्स की लिस्ट आ गई है और इसमें एल्विश नंबर 1 पर हैं। एल्विश ने इस लिस्ट में कैरी मिनाती, आशीष चंचलानी, भुवन बाम और फुकरा इंसान तक को पीछे कर दिया है।

कॉन्ट्रोवर्सी में भी फंसे
कुछ दिनों पहले एल्विश पर रेव पार्टी में सांप का वेनम सप्लाई करने का आरोप लगा था। इस मामले में एल्विश से पुलिस ने पूछताछ भी की है। जांच जारी है अभी इस मामले में तो देखते हैं आखिर में क्या पता चलता है।
 

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।