Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Ek Villain Returns Actor Arjun Kapoor blows kiss to Malaika Arora as actress turns cheerleader cute video is viral on instagram twitter - Entertainment News India

मलाइका अरोड़ा ने किया कुछ ऐसा काम कि अर्जुन कपूर ने दी फ्लाइंग Kiss, फैन्स बोले-'यार ये कितनी ऑसम है'

अर्जुन- मलाइका जब भी साथ होते तो चर्चा में आ जाते हैं। ऐसे में हाल ही में अर्जुन कपूर ने जब रैंप वॉक की तो मलाइका भी शो में शामिल रहीं और दोनों के बीच के प्यार ने फैन्स का फिर दिल जीत लिया है।

Avinash Singh Pal हिन्दुस्तान, मुंबईSun, 31 July 2022 09:06 AM
हमें फॉलो करें

इन दिनों फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' (Ek Villain Returns) को लेकर चर्चा में बने हुए अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहते हैं। अर्जुन कपूर, बॉलीवुड की खूबसूरत व सुपरफिट एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) संग रिलेशनशिप में हैं। अर्जुन- मलाइका जब भी साथ होते तो चर्चा में आ जाते हैं। ऐसे में हाल ही में अर्जुन कपूर ने जब रैंप वॉक की तो मलाइका भी शो में शामिल रहीं और दोनों के बीच के प्यार ने फैन्स का फिर दिल जीत लिया है।

मलाइका अर्जुन का वीडियो वायरल
 दरअसल हाल ही में अर्जुन कपूर ने कुणाल रावत के लिए रैंप वॉक किया। शो में अर्जुन कपूर ने जहां रैंप वॉक किया तो दूसरी ओर मलाइका अरोड़ा ऑडियंस में मौजूद रहीं। इस रैंप वॉक से कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। किसी वीडियो में दिख रहा है कि अर्जुन कपूर के लिए मलाइका अरोड़ा खूब तालियां बजा रही हैं और सपोर्ट करते हुए उनका वीडियो भी रिकॉर्ड कर रही हैं। वहीं एक वीडियो में मलाइका अरोड़ा को अर्जुन कपूर फ्लाइंग किस देते दिख रहे हैं। वहीं किसी वीडियो में मलाइका की स्माइल और एक्साइटमेंट अर्जुन को देखने के बाद देखने लायक है। अर्जुन ने दी मलाइका को फ्लाइंग किस- देखें वीडियो

सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन
सोशल मीडिया यूजर्स मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के इन वीडियोज को खूब पसंद कर रहे हैं। कई फैन्स ने मलाइका को एक परफेक्ट गर्लफ्रेंड बताया है जो अपने ब्वॉयफ्रेंड को खूब सपोर्ट कर रही हैं। एक यूजर ने लिखा, 'कितनी प्यारी जोड़ी है।' एक दूसरे सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'ये दोनों जल्दी शादी कर लें, कैमिस्ट्री ने दिल खुश कर दिया।' वहीं एक और ने लिखा, 'यार ये कितनी ऑसम है, प्यार हो तो ऐसा।' देखें वीडियो

रिलेशनशिप में हैं अर्जुन- मलाइका
गौरतलब है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बीते लंबे वक्त से रिलेशनशिप में हैं। शुरुआती वक्त में दोनों ने इसे सभी से छिपाकर रखा था और इस बारे में कुछ भी कहने से बचते थे। वहीं कुछ वक्त बाद सोशल मीडिया पर इनके फोटोज वीडियोज सामने आने लगे और कपल भी एक दूसरे के पोस्ट्स पर रिएक्ट करने लगा। ऐसे में धीरे धीरे कुछ वक्त के बाद इस बारे में कपल खुलकर बात करने लगा। बता दें कि फैन्स को इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है।

 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें